अपन तो कहेंगे

अपन तो कहेंगे

By Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar
Download on the App Store

अपन तो कहेंगे episodes

  • प्रधानमंत्री जीत तय मानता है, जनता धोखा देती है!
    नमस्कार, मैं हरिशंकर व्यास, भारत में जवाहर लाल नेहरु को छोड़ दे तो उनके बाद सत्ता के शीर्ष पर बैठी ज्यादातर शख्सियतें इसी मुगालते में रहती आई हैं कि उसने अपने मतदाता के लिए वो सब किया है जो उसे चाहिए होता है और इसके बदले में वो मतदाता उसे छोड़ कहीं और क्यों जाएगा..जबकि हकीकत कुछ और ही होती है…इसलिए कॉलम अपन तो कहेंगे में इस बार मेरे विचार का शीर्षक है.. प्रधानमंत्री जीत तय मानता है, जनता धोखा देती है!
    9 min
  • Gen-Z के वोट पर ECINet की लटकी रहेगी तलवार!
    नमस्कार, मैं हरिशंकर व्यास, अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 में अगर सबसे ज्यादा किसी के मताधिकार के प्रभावित होने की आशंका है तो वो है भारत के जेन जी की..और ऐसा उस SIR प्रक्रिया की वजह से जिसे लेकर एक नहीं कई सवाल वो भी चौतरफा..इसी लिए कॉलम अपन तो कहेंगे में इस बार मेरे विचार का शीर्षक है Gen-Z के वोट पर ECINet की लटकी रहेगी तलवार!
    16 min
  • ओह! टाटा, मोदी-शाह की लगी नजर!
    नमस्कार, मैं हरिशकंर व्यास, हाल के कुछ दिनों या कहें तो सालों में टाटा में जो कुछ देखने को मिल रहा है वो कई तरह की चिंता पैदा करता है..आखिर बीते बारह वर्षों के मोदी-शाह के शासन के दौरान जिसतरह देश की तमाम संस्थाओं, संस्थानों की पहचान और साख पर सवाल उठ रहे हैं उसे देखते हुए कॉलम अपन तो कहेंगे में इस बार मेरे विचार का शीर्षक है ओह! टाटा, मोदी-शाह की लगी नजर!
    12 min
  • इस्लाम का भय-भारत में सच और झूठ
    नमस्कार, मैं हरिशंकर व्यास, क्या यूरोप के तमाम देश वाकई इस्लामिक कट्टरपंथ का सामना कर रहे हैं या फिर ये उनके जेहन में बैठा एक डर भर है क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि आखिर 6 से 10 फीसदी मुस्लिम आबादी कैसे कई यूरोपीय देशों के लिए खतरा बन सकती है..तभी ‘द इकोनॉमिस्ट’ पत्रिका के कवर पेज पर छपे यूरोप में इस्लाम के बारे में सच और झूठ के शीर्षक को लेकर हंगामा मच गया..जैसा कि इसी शीर्षक को अगर भारत के संदर्भ में देखे तो फिर  कुछ ऐसा ही डर या कहें तो डराने का तंत्र भारत में भी नजर आता है..इसीलिए कॉलम अपन तो कहेंगे में इस बार मेरे विचार का शीर्षक है.. इस्लाम का भय-भारत में सच और झूठ
    12 min
  • राजीव से राहुल: कांग्रेस भूल गई हिंदू को पढ़ना
    नमस्कार, मैं हरिशंकर व्यास, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी के बाद आज अगर कांग्रेस की सियासत कहां से कहां पहुंच गई है तो इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं उसके वही  नेतागण हैं जो भले ही भारत को आधुनिक बनाने निकले थे लेकिन धीरे-धीरे वो भी दिल्ली के सेकुलर-प्रगतिशील सत्ता-बौद्धिक संसार के प्रभाव में आए गए…इसीलिए कॉलम अपन तो कहेंगे के स्पेशल एडिशन के तीसरे एपिसोड में मेरे विचार का शीषर्क है… राजीव से राहुल: कांग्रेस भूल गई हिंदू को पढ़ना
    13 min
  • सत्ता किसी की भी, खमीर लेफ्ट का ही!
    नमस्कार मैं हरिशकंर व्यास, भारत में कम्युनिस्ट छाप राजनीति ने देश का कबाड़ा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहे दिया है…निजी जीवन में सादगी का लबादा ओड़कर इन कम्युनिस्टों ने देश के सत्ता और सियासत गलियारे में ऐसे विचार और बौद्धिकता की बुनावट को गढ़ा है जिससे अलग सोचना या उससे बाहर निकल पाना कतई आसान नहीं…तभी कॉलम अपन तो कहेंगे के इस स्पेशल एडिशन के दूसरे एपिसोड में मेरे विचार का शीषर्क है…सत्ता किसी की भी, खमीर लेफ्ट का ही!
    17 min
  • कांग्रेस (राहुल) की दीमक है लेफ्ट
    नमस्कार मैं हूं हरिशंकर व्यास..लेफ्ट कहें, वामपंथ कहें या कम्युनिस्ट भी इनका अपना सियासी वजूद भारत में भले ही संघर्ष करता रहा है..यानी ये कभी भी देश की सत्ता में पूरी तरह तो नहीं रहे लेकिन इसमें भी कोई शक  नहीं कि इनकी सोच, भाषा और शब्दावली ने समाज से लेकर सियासत तक पर जबरदस्त असर छोड़ा है…तभी हाल के कुछ दशकों में सरकारें किसी की भी रही हो खासकर कांग्रेस की तो वो इनकी सोच से खुद को अलग ही नहीं कर पा रही है और इन्हीं की आड़ में संघ और मोदी-योगी  ने वो कर दिखाया जिसने कांग्रेस की मौजूदा राजनीति का कबाड़ा कर दिया…इसीलिए कॉलम अपन तो कहेंगे के विशेष एडिशन में जो चार एपिसोड का होगा उसमें पहले में मेरे विचार का शीषर्क है…कांग्रेस (राहुल) की दीमक है लेफ्ट!
    17 min
  • हिंदू राष्ट्र बना रहे थे, कॉकरोच राष्ट्र बनाया!
    नमस्कार, मैं  हरिशंकर व्यास, कहां तो दावा था देश को विश्व गुरु और विकसित भारत बनाने का और ये नहीं भी तो कम से कम हिंदू राष्ट्र तो बनाना ही था लेकिन देखते ही देखते अब इन्होंने इस भारत राष्ट्र को कॉकरोच राष्ट्र बना दिया…इसीलिए कॉलम अपन तो कहेंगे में इस बार मेरे विचार का शीर्षक है हिंदू राष्ट्र बना रहे थे, कॉकरोच राष्ट्र बनाया!
    10 min