व्हाइट हाउस के समक्ष कई चुनौतियां हैं. जहां एक ओर, जो बाइडेन और कमला हैरिस के प्रशासन के हाथों कोविड-19 की महामारी से तबाह हुए देश की कमान आई है, वहीं नौकरियों की कमी से जूझ रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था पटरी से उतर रही है. साल 2019 के चुनाव परिणामों की तुलना 2016 के चुनाव परिणामों से करने पर यह सामने आता है कि भले ही मतदाताओं ने बाइडेन को स्पष्ट बहुमत दिया, लेकिन तथ्य यह है कि ट्रंप अपने मतदाता आधार को बढ़ाने में क़ामयाब रहे. ट्रंप ने भले ही व्हाइट हाउस छोड़ दिया हो, लेकिन 'ट्रंपवाद' अब भी...