Kyaa aap jante hain? / Do you know?

भाग्य का शहर | City of Destiny


Listen Later

विशाखपटनम भारत के कोरोमंडल तट का एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है और इसीलिए बहुत महत्वपूर्ण भी है। यह बंदरगाह साढ़े दस मीटर ऊँचे पोतों को भी आश्रय देने की क्षमता रखता है। यह एक महत्त्वपूर्ण पोत निर्माण केंद्र भी है। इसी के बंदरगाह पर भारत में बने पहले स्टीमर का 1948 में उद्घाटन हुआ था। यह भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है।

विशाखापट्नम अपने खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए तो प्रसिद्ध है ही साथ ही साथ यहाँ पर कई मंदिर भी हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इनमें सिम्हाचलम, श्री कनकलक्ष्मी मंदिर तथा पुरातात्विक खुदाई में मिले बौद्ध धर्म के अवशेष प्रमुख हैं। विशाखापट्नम पश्चिम में सिम्हाचल पर्वत श्रंखला, दक्षिण पूर्व में यराडा पर्वतों तथा उत्तर पश्चिम में कंबलकोण्डा वन्य संरक्षित क्षेत्र से घिरा है। इसकी प्राकृतिक स्थिति इसकी जलवायु को प्रभावित करती है।

विशाखपटनम मैंगनीज़ व तिलहन का निर्यात करता है और यहाँ एक तेल परिशोधनशाला या रिफायनरी तथा चिकित्सा संग्रहालय भी है। यह भारत के तेज़ी से आगे बढ़ते हुए नगरों में से एक है और भारत के सबसे साफ़ शहरों में से एक भी। वैज़ाग आन्ध्रप्रदेष की चार बड़ी स्मार्ट सिटीज़ में से एक है जिन्हें स्मार्ट सिटी मिशन के लिए चुना गया था। इस शहर की कुल आय तेंतालीस दशमलव पांच बिलियन डॉलर है जो इसे भारत के नौवें सबसे समृद्ध शहर का स्थान दिलाती है।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Kyaa aap jante hain? / Do you know?By Asha Gaur