भजन - कीर्तन - आरती

भजन: दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा


Listen Later

bhajan: dasha mujh deen ki bhagawan samhaloge to kya hoga lyrics: Bindu Click here to listen to the bhajan sung by Sau. Geeta Shrivastava दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा | अगर चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा || कि नामी पातकी मैं हूँ कि नामी पाप हर हो तुम | जो लज्जा दोनों नामों की बचा लोगे तो क्या होगा || दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा | जिन्होंने तुमको करुणा कर पतित पावन बनाया है || उन्ही पतितों को तुम पावन बना लोगे तो क्या होगा | दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा || यहाँ सब मुझसे कहते हैं किसी के काम का ना तू | मैं किसका हूँ ये झगड़ा ही मिटा दोगे तो क्या होगा || दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा || अजामिल गीध गणिका जिस दया गंगा में बहते हैं | उसी में बिन्दु सा पापी मिला दोगे तो क्या होगा || दशा मुझ दीन की भगवन संभालोगे तो क्या होगा ||
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

भजन - कीर्तन - आरतीBy Shri Ram Parivar

  • 5
  • 5
  • 5
  • 5
  • 5

5

2 ratings