भूतनाथ उपन्यास का उल्लेख देवकी जी ने चंद्रकांता संतति में ही कर दिया था। ये उपन्यास चंद्रकांता संतति के प्रमुख किरदार भूतनाथ की जीवनी पर आधारित है। आपको याद होगा की वीरेंद्र सिंह और उनके पिता के लाख पूछने पर भी भूतनाथ ने अपने बारे में कुछ ना बता कर ये कहा था कि वो अपनी बेगुनाही अपनी जीवनी लिख कर साबित करेगा। और वीरेंद्र सिंह को भी उसे उसके तत्कालीन नेक कामों के लिए छोड़ना पड़ा था। तो ये उपन्यास बहुत ही रोचक होने वाला है । सुने जरूर मेरे साथ यानी आपकी अपनी नीति के साथ