17 सितंबर को इंदौर नगर निगम के इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है. इंजीनियर के मुताबिक, उनको आपत्तिजनक वीडियो लीक करने का डर दिखाकर 3 करोड़ रुपये के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. इसके बाद हनी ट्रैप रैकेट चलाने के आरोप में 18 और 19 सितंबर को पुलिस ने 5 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया.
खास बात है कि इस मामले में तमाम पार्टियों के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. नेताओं के नाम हैं तो पॉलिटिक्स भी होगी.. और वो हो रही है. मध्य प्रदेश में कांग्रस की सरकार है. तो कांग्रेस के नेता नहीं चाहते कि मामला सीबीआई के पास जाए. क्योंकि सीबीआई सेंटर के अंडर आती है जहां बीजेपी की सरकार है.
तो क्या है ये हनी ट्रैप केस.. क्या है इसमें छिपी साजिश और क्या था इसका मकसद
आज बिग स्टोरी हिंदी में हम इसी की पड़ताल करेंगे
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices