Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
बिहार के बारे में निष्पक्ष जानकारी देने वाले इस पॉडकास्ट में, आपको 'बिहार राज्य की ख़बरें' सुनाई जाएंगी। यहाँ पर राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, साहित्य, और अन्य कई अहम ख़बरें मिलेंगी। लाइव हिंदुस्तान के इस... more
FAQs about Bihar ki Khabrein:How many episodes does Bihar ki Khabrein have?The podcast currently has 141 episodes available.
December 04, 2023Pakadwa Vivah in Bihar: Vaishali में BPSC Teacher को स्कूल से किया Kidnapबिहार में पकड़ौआ विवाह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा केस वैशाली जिले के पातेपुर से आया है। यहां बीपीएससी से चयनित एक शिक्षक का अपहरण कर उसका पकड़ौआ विवाह कर दिया गया। लड़की वालों ने बुधवार दोपहर में स्कूल से ही टीचर को उठा लिया और गाड़ी में बैठा कर ले गए। परिजन ने अपहरण की शिकायत करते हुए घंटों रोड जाम करके हंगामा किया। बाद में पुलिस ने शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
December 01, 2023Uttarkashi Tunnel Rescue Update: उत्तरकाशी टनल हादसे पर Manoj Jha ने PM Modi से पछे तीखे सवालटनल हादसे के बाद विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में जुट गया है. RJD सांसद मनोज झा ने सीधा PM मोदी को घेर लिया.. मनोज झा ने कहा कि इवेंटबाजी इनके डीएनए में है..और क्या तीखे सवाल पूछे.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more4minPlay
November 30, 2023Tejashwi Yadav ने 'जातिवाद के आरोपों' पर पत्नी Rajshree Yadav का धर्म क्यों बताने लगे?गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 'जातिवाद के आरोपों' पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। तेजस्वी बोले- हमको कहता है लोग जातिवादी… मेरी बीवी तो ईसाई धर्म की है। अगर हम जातिवादी होते तो हम ईसाई धर्म में क्यों शादी करते। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more6minPlay
November 21, 2023Lakhisarai Murder Case: एकतरफा प्यार में लड़की सहित परिवार को सिरफिरे ने मारी गोलियांछठ महापर्व पर बिहार के लखीसराय का पंजाबी मोहल्ला ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा...यहां एक सनकी आशिक ने लड़की से शादी करने में बाधा बन रहे लड़की के परिजनों को मौत के घाट उतारने के लिए उन पर अंधाधुंध गोलियां दाग दीं.. छठ व्रत के चलते सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लड़की का परिवार घाट से लौट रहा था। तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है..मिली जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले आरोपी का नाम आशीष चौधरी है। आशीष चौधरी अपने घर के सामने रहने वाली लड़की से तीन साल से एकतरफा प्रेम कर रहा था। वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की का परिवार इसके खिलाफ था। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more6minPlay
November 20, 2023Lalu Yadav की बेटी Rohini Acharya ने Prashant Kishore पर बोला हमला, Tejashwi Yadav पर दिया था बयानप्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पानी ढोने वाला कहा था। अब प्रशांत किशोर के खिलाफ लालू यादव की बेटी रोहिणा आचार्य ने मोर्चा संभालते हुए हमला बोला। रोहिणी आचार्य ने पीके को बीजेपी का दलाल बता दिया Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more4minPlay
November 16, 2023Nitish Kumar ने फिर RJD पर चलाए तीर, Lalu Yadav के कार्यकाल पर तंज | Samir Mahaseth | Bihar Politicsबिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम नीतीश ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश ने लालू राज की तुलना करते हुए कहा कि अब तक जितना भी काम हुआ है वो सब मेरा है। सब मैंने किया है। 2005 से जब से आए हैं, तब से काम कर रहे हैं। सारा आइडिया मेरा है, पहले कुछ नहीं हुआ था। जब सीएम ये बोल रहे थे, तब मंच पर आरजेडी कोटे के मंत्री समीर महासेठ भी बैठे थे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
November 16, 2023Lalu Yadav New Speech 2023: Nityanand Rai, BJP पर लालू का पलटवार। Rabri Devi। Yaduvanshi। Tejashwiआरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर बड़ा हमला बोला है। लालू ने दावा करते हुए कहा कि राजद में शामिल होने के लिए नित्यानंद राय मेरे पास आए थे और काफी अप्रोच भी किया। लालू ने दावा करते हुए कहा कि अगर चुनाव में तेजप्रताप को खड़ा कर दूं तो नित्यानंद राय की जमानत जब्त हो जाएगी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more8minPlay
November 15, 2023Nitish Kumar को अब अपनी छवि की चिंता! पत्रकारों से क्यों बना रहे दूरी?बिहार के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे है, जहां विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं रही सही कसर जीतन राम मांझी को लेकर उनके शब्दों ने पूरी कर दी, अब तो आलम ये है कि अब उन्होंने खुद मीडिया से किनारा करना भी शुरू कर लिया है, जो नीतीश कुमार मीडिया के चहते हुआ करते थे अचानक से उससे दूर भागने लगे है, यहां तक कि जब नीतीश कुमार से रिपोटर्स ने पूछा कि आप आज कल हम लोगों से नाराज क्यों चल रहे हैं, इसका जवाब देने के बजाय नीतीश दोनों हाथ जोड़कर झुक गए. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
November 14, 2023PM Modi on Jitan Ram Manjhi insult: मांझी के 'अपमान' पर पीएम मोदी ने Nitish Kumar को खूब सुनायाबिहार विधानसभा में पूर्व सीएम जीतन मांझी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमर्यादित टिप्पणी की थी। विधायकों के सामने जीतन राम मांझी को झाड़ते हुए नीतीश कुमार ने यहां तक कह दिया था कि, “मेरी मूर्खता थी कि इसको सीएम बना दिया।” अब मांझी के 'अपमान' पर PM मोदी ने नीतीश कुमार को खूब सुनाया है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more6minPlay
November 14, 2023Land For Job Scam Case: Lalu Yadav Tejashwi yadav के करीबी पर ED का शिंकजा, अमित कात्याल गिरफ्तारप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के कथित सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
FAQs about Bihar ki Khabrein:How many episodes does Bihar ki Khabrein have?The podcast currently has 141 episodes available.