एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री /गायिका /निर्माता हैं। प्रियंका वर्ष 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रीय हैं। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, वह अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमे नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल हैं। वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मनित किया, साथ ही टाइम मैगजीन पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया। फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया। मौजूदा समय में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में अपना बोल-बाला किया हुआ है, वह कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करते हुए नजर आ चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बयान दिया कि कुछ साल पहले उनके साथ बॉलीवुड में कैसे कैंपेन चलाया गया और उन्होंने हॉलीवुड की तरफ रूख किया। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा के मोहब्बत के किस्से काफी मशहूर और विवादित रहे। जानिए अमित भाटिया के साथ प्रियंका चोपड़ा के उन किस्सों को सिर्फ बॉलीवुड किस्से में abp Live Podcasts पर