अमित भाटिया कहानी सुना रहे हैं भारत के सबसे ख़तरनाक विलेन में एक प्रेम चोपड़ा की। उनका वो फ़ेमस डायलॉग, 'मेरा नाम है प्रेम, प्रेम चोपड़ा', उनको सबसे प्रसिद्ध बनाता है। बचपन से फ़िल्मों का शौक़ था, लेकिन एक्टर बनने की दौड़ में कहाँ से विलेन बन गए। पहली पंजाबी फ़िल्म जनरल करनैल सिंह कैसे मिली और महबूब ख़ान ने उनको एक्टर बनाने की ठान ली थी, फिर विलेन क्यों बन गए प्रेम चोपड़ा। प्रेम चोपड़ा का सबसे बड़ा डर और ऐसी क्या बात हुई कि फ़िल्म अभिनेत्री निशि के साथ फ़िल्म करने से मना कर दिया। अपने चुटीले अंदाज़ के लिए कैसे लोगों को दोस्त बना लेते थे चोपड़ा, सुनिए बॉलीवुड क़िस्से में।