फिल्म रजनीगंधा की कहानी और गीत दोनों ही लोगों के मन को छू गए थे. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे और स्टारकास्ट को लेकर भी लोगों में आशंका थी कि बड़े परदे पर ये एक्टर्स कुछ कमाल दिखा भी पाएंगे या नहीं. वहीं, फिल्म के गानों से भी कई किस्से जुड़े हैं. यहां जानिए किस तरह लता मंगेशकर की ज्यादा फीस ना दे सकने के चलते मुकेश की झोली में आकर गिरा वो गाना जिसने उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नैशनल अवॉर्ड भी दिलाया था.
इसी तरह के और गीत-संगीत से जुड़ीं बातें जानने के लिए सुनते रहिए बॉलीवुड गोल्ड.