
Sign up to save your podcasts
Or


भावार्थ...
इस भजन मैं पूर्णता श्रद्धा,निष्ठा व विश्वास के भाव को दर्शाया गया है! जब एक भक्त की प्रभु के श्री चरणों में प्रीति बढ़ती है तो फिर वह अपने दिल की सारी बातें भगवान से करता है और भगवान पर पूर्णता आश्रित होना सीख जाता है क्योंकि उसको यह पूर्ण विश्वास हो जाता है कि अब उसके जीवन में चाहे सुख आये चाहे दुख आए हर परिस्थिति में भगवान उसका मार्गदर्शन करने के लिए हर पल हर क्षण उसके अंग संग है और यही कारण है कि विपत्ति के समय वह खुद को अकेला नहीं समझता है!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ....
इस भजन के माध्यम से नाम जप की महिमा का वर्णन किया गया है! कलयुग में नाम जाप ही एकमात्र साधन है जिसके माध्यम से हम परमात्मा को प्राप्त कर सकते हैं! साधक जब नाम जाप से आनंद को प्राप्त करने लगता है तब उसका यही लक्ष्य होता है कि उसकी हर एक सांस में प्रभु श्री हरि का नाम हो और नाम जाप के माध्यम से वह भगवान को प्रसन्न करके उन्हें प्राप्त कर सकें!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ.....
इस सुंदर प्रार्थना में एक भक्त भगवान श्री हरि से कह रहा है कि हे प्रभु मैंने आप पर भरोसा किया है मैं आपके दिखाए मार्ग पर चलना चाहता हूं लेकिन मैंने अपने जीवन में इतने सारे पाप किए हैं कि उन पापों के बोझ के तले मैं दबा जा रहा हूं! हे प्रभु आप तो करुणा निधान हो मुझ अधम पर कृपा करके मेरा हाथ थाम लो मुझे अपनी शरण में लेलो! आपकी कृपामय दृष्टि से ही मेरे जीवन का उद्धार हो सकता है अतः कृपा करके मुझे इस जन्म मरण के चक्कर से छुटकारा दीजिए!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ.....
श्री राम स्तुति महाकवि तुलसीदास जी की रचना है! स्तुति में महाकवि जी अपने मन से कह रहे हैं कि हे मेरे मन कृपालु श्री राम जी का भजन कर क्योंकि श्रीराम संसार के जन्म मरण रूपी दारुण भय अर्थात भयंकर कष्ट को दूर करने वाले हैं! भगवान के नाम जाप से ही हम जन्म मरण रूपी भवसागर को पार कर सकते हैं! स्तुति में भगवान के सौंदर्य भी बहुत सुंदर वर्णन किया गया है! उनके नेत्र नव विकसित कमल के समान है,उनका मुख, उनके हाथ व चरण भी लाल कमल के समान सुंदर है! इस दिव्य स्तुति में भगवान की वीरता का भी वर्णन किया गया है!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ....
इस भजन के माध्यम से प्रभु के प्रति शुद्ध प्रेमाभाव और नाम जाप की महिमा का गुणगान किया गया है! जो भगवान के शुद्ध भक्त होते हैं उन्हें भली-भांति पता है कि उनके जीवन में जो कुछ भी घटित हो रहा है वह सिर्फ और सिर्फ उनके कर्मों के अनुसार ही हो रहा है! यह गूढ़ ज्ञान है इस ज्ञान को वह समझ पाएगा जिसने अपने जीवन में गुरु की शिक्षाओं को धारण किया हो! इसलिए हमें अपने जीवन में भक्ति मार्ग को अपनाते हुए अपनी संपूर्ण जीवन को प्रभु श्री हरि के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए और हमारे जीवन में जो कुछ भी घटित हो रहा हो उसे प्रभु इच्छा जानकर स्वीकार करना चाहिए! यह हम तभी कर सकते हैं जब हम अपने जीवन में सत्संग,साधना,सेवा और सदाचार को अपनाएंगे!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ....
इस सुंदर कविता की रचना मोना गुप्ता जी ने की है! इस कविता के माध्यम से मोना जी गोलोक एक्सप्रेस और हमारे प्यारे गुरु निखिल भैया जी का आभार व्यक्त कर रही है! गोलोक एक्सप्रेस के माध्यम से आज घर-घर में श्रीमद भगवत गीता का अध्ययन करवाया जा रहा है जिससे भक्ति मार्ग पर चलते हुए हजारों लोग अपने जीवन को एक नई दिशा देने में सक्षम हुए हैं गोलोक एक्सप्रेस के माध्यम से ही हमने जीवन जीने की कला को सीखा है! "गोलोक एक्सप्रेस जैसे दिव्य प्लेटफार्म और हमारे प्यारे गुरु निखिल जी को हमारा शत-शत नमन है"🙇♀🙇♀🙇♀
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ....
इस भजन के माध्यम से एक भक्त भगवान श्री हरि से प्रार्थना कर रहा है कि हे प्रभु मैं आपके दर्शन करना चाहता हूं इसलिए आप मेरे मन मंदिर में आकर विराजमान हों जाओ! इस भजन में शुद्ध प्रेमाभक्ति और बिरहा की भावना को दर्शाया गया है! जब किसी भक्त को भगवान से मिलने की प्रबल इच्छा जागती है तो वह हर पल हर क्षण भगवान को याद करते हुए अपना सारा जीवन भगवान के श्री चरणों में समर्पित कर देता है और इस बिरहा के भाव में भी उसे बहुत आनंद आता है और वह भगवान को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयत्न करता है!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ...
इस भजन के माध्यम से एक भक्त भगवान श्री हरि से प्रार्थना कर रहा है कि हे प्रभु मैं आपके श्री चरणों की भक्ति करना चाहता हूं लेकिन मेरा मन माया में बुरी तरह से फंसा हुआ है मैंने अपने चारों ओर अपनी इच्छाओं का जंजाल बना दिया है जिससे मैं चाह कर भी इसे बाहर नहीं निकल पा रहा हूं! हे प्रभु आप तो करुणानिधान है! मैं आपकी शरण में आना चाहता हूं! इसलिए आप मुझ अधम पर कृपा कीजिए! आपकी कृपा से ही मैं इस भौतिक संसार के बंधनों को तोड़ सकता हूं और आपके चरणों की शुद्ध भक्ति को प्राप्त कर सकता हूं! अतः कृपा करके मेरा मार्गदर्शन कीजिए! इस प्रार्थना में शुद्ध शरणागति के भाव को दर्शाया गया है! इस दिव्य प्रार्थना को हमें रोज दोहराना चाहिए ताकि प्रभु श्री हरि के चरणों की शुद्ध भक्ति हमें प्राप्त हो सके!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ....
इस दिव्य कविता की रचना आरती जिंदल जी ने की है! इस कविता के माध्यम से आरती जी सावन महीने की महिमा का गुणगान कर रही है! सावन महीना शिव शंकर की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है!सावन में शिव शंकर की पूजा करके शिव शंकर को खुश किया जाता है! शिव शंकर शुद्ध वैष्णव है अतः हम अपनी भक्ति से उनको प्रसन्न करके उनसे हरि चरणों की शुद्ध भक्ति का वरदान प्राप्त कर सकते हैं!
सावन के महीने में रक्षाबंधन का पावन उत्सव भी मनाया जाता है! रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
भावार्थ.....
इस भजन के माध्यम से मां यशोदा और बाल गोपाल श्री कृष्ण जी की मीठी नोकझोंक का वर्णन किया गया है! प्रभु श्री हरि अपनी मां यशोदा जी से जिद कर रहे हैं कि वह प्यारी राधिका से उनका ब्याह करवा दे! इस भजन में भगवान की बाल लीला का वर्णन किया गया है मां यशोदा भगवान की ऐसी जिद्दी से अंदर से बहुत खुश हो रही है परंतु बाहर से झूठा गुस्सा दिखा रही है! बाल गोपाल अपनी इन नटखट लीला उसे मां यशोदा को पूरा आनंद देते हैं मां यशोदा अपने नन्हे से बालक पर बार-बार बलिहार जाती है!
To watch GolokExpress videos click on the link below :
Youtube_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :
Telegram_GolokExpress
To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below :
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
From the publisher's feed
Chant and Sing Golokians is official podcast of Golok Express comprises of collection of Bhajans, Mantras & Poems sing by Golokians as a expression of love and gratitude towards Shri Hari.
To get in touch with GolokExpress
Youtube_GolokExpress
Telegram_GolokExpress
Facebook_GolokExpress
To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]

0 Listeners