Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about CHAT-NI, Baaton Ki Chutney:How many episodes does CHAT-NI, Baaton Ki Chutney have?The podcast currently has 31 episodes available.
March 08, 2024भाई या बहन, कब नहीं होते सहन!?: Ep 21चैटनी, बातों की चटनी के इस पॉडकास्ट में शो होस्ट गर्वित और गरिमा बात कर रहे हैं सिब्लिंग्स यानि भाई-बहनो के रिश्ते पर बातचीत. एपिसोड में ये बातचीत कुछ ज़रूरी लेकिन मज़ेदार फैक्ट्स के साथ सुनने को मिलेगी. जानिए एपिसोड में कि क्या बड़े भाई या बहन लाइफ के ज़रूरी डिसिशन लेने में ज़्यादा सक्षम हैं. क्या पेरेंट्स अपने बच्चों को प्यार करने या प्यार लुटाने में पक्षपात करते हैं. साथ ही एपिसोड में जानिए कि घर में भाई बहनो के मजबूत रिश्तो का उन पर घर के बाहर किस तरह का पॉजिटिव इफ़ेक्ट देखने को मिलता है....more24minPlay
March 01, 2024मिडिल क्लास होना मज़ेदार क्यों है?: Ep 20चैटनी, बातों की चटनी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे गर्वित और गरिमा को मिडिल क्लास फैमिलीज़ की कई आदतों पर बात करते हुए. एपिसोड में गर्वित मिडिल क्लास के कुछ फैक्ट्स के बारे में भी बात कर रहे हैं. पिज़्ज़ा के ओरिगैनो और सॉसेस के पाउच जमा करने से लेकर घर में पॉलीथीन बैग और कागज़ के बैग जमा करने जैसी आदतें आम हैं. ईएमआई पर आईफ़ोन और लोन लेकर नई कार लेकर फ्लेक्स करने से लेकर मिडिल क्लास अपने सपनो को किस तरह किश्तों में पूरा कर लेता हैं इस पर एपिसोड में मज़ेदार बातचीत सुनने को मिलेगी....more22minPlay
February 23, 2024काश ऐसा होता तो कैसा होता!?: Ep 19चैटनी, बातों की चटनी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे कुछ ऐसे सवालों पर बातचीत जो अक्सर हर इंसान के मन में होते हैं. क्या हो अगर आप एकदम से बहुत अमीर हो जाएँ. क्या हो अगर आप अपने समय से कुछ साल आगे या पीछे जा सके हैं. अगर आपको किसी बड़े सेलिब्रिटी के साथ एक बार डिनर पर जाने का मौका मिलता तो वो सेलिब्रिटी कौन होता. या फिर अगर रातों-रात आपके पास कोई जादुई शक्ति आजाए जैसे कई सवालों के जवाब देते हुए शो के होस्ट गर्वित और गरिमा मज़ेदार बातें कर रहे हैं. शो के एंड सवालों से जुड़ा एक पैरोडी सांग भी गर्वित से सुनने को मिलेगा....more21minPlay
February 16, 2024आप मकान-मालिक हैं या किरायेदार, पार्ट -2: Ep 18चैट-नी, बातों की चटनी शो के पिछले एपिसोड में आपने गर्वित और गरिमा को मकान मालिकों पर बातचीत करते हुए सुना होगा. चैट-नी शो के इस एपिसोड में आप सुनेंगे गर्वित और गरिमा की बातचीत किरायेदारों की करतूतों पर. करतूत इसलिए क्योंकि मकान मालिक अगर घर को किराए पर देने में हिचकते हैं तो कुछ चुनिंदा किस्म के अड़ियल किरायेदारों से मिले ख़राब अनुभव के कारण. एपिसोड में जानिए कि टेनेंट्स को मेट्रो सिटीज़ में घर ढूंढ़ने में किस तरह सवालों का सामना करना पड़ता है. एपिसोड में अलग अलग शहर के घरों के किराये में बढ़ोतरी पर भी बातचीत हो रही है....more19minPlay
February 09, 2024आप मकान-मालिक हैं या किरायेदार, पार्ट -1: Ep 17चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में आप सुनेंगे शो के होस्ट गर्वित और गरिमा को मकान मालिकों पर बातचीत करते हुए. किरायेदारों पर भी बातचीत करते हुए आप गर्वित और गरिमा को एपिसोड के अगले पार्ट में सुनेंगे. जानिए एपिसोड में कि मकान को किराए पर देते हुए किस तरह की थकाने वाली जांच पड़ताल मकान मालिक करते हैं. एपिसोड में मकानमालकों के स्वाभाव से लेकर उनके मदद करने के तरीकों पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी. इसके अलावा शहरों में बढ़ते घर के किराए को लेकर भी एपिसोड में मज़ेदार फैक्ट्स जानने को मिलेंगे....more23minPlay
February 02, 2024पॉकेट में भूले हुए पैसे मिलें हैं कभी?: Ep 16चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में बात हो रही है ख़ुशी देने वाले काम और आदतों की. शो के होस्ट गर्वित और गरिमा बात कर रहे हैं ऐसे मज़ेदार तरीकों की जिनसे आपको ख़ुशी मिलती हो फिर चाहे कोई आदत हो या कोई काम. स्कूल जाने के टाइम पर तेज़ बारिश हो जाना, ऑफिस से थक कर आने के जूते उतरना जैसे कई छोटे बड़े काम जो हमारी ज़िन्दगी का हिस्सा तो हैं ही साथ ही सुकून और फील गुड भी कराते हैं. एपिसोड में जानिए कैसे सैलरी क्रेडिट होने और लम्बी ट्रिप के बाद घर के वाशरूम के इस्तेमाल को भी लोग अच्छा फील करने से जोड़ते हैं....more19minPlay
January 30, 2024सोशल मीडिया ट्रोलर्स के लिए अलग से कानून?: Ep 15चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में गर्वित और गरिमा लोगों की कुछ अतरंगी हरकतों पर अलग से कानून की मांग करते हुए सुनाई देंगे. देश में लोग 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. सड़क पर एक हाथ देकर रोड क्रॉस करना, सर्दी में किसी के गाल पर ठंडे हाथ लगाना और सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रोल करने वालों के लिए एपिसोड में कानून होने की बात की जा रही है. साथ ही एपिसोड में देश के संविधान में पहले से मौजूद कुछ अनसुने कानूनों के बारे में भी जानने को मिलेगा....more14minPlay
January 19, 2024एडिक्शन और एक्सेंट, सब मिलेगा यहाँ: Ep 14चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में सुनिए सोशल मीडिया एडिक्शन पर गर्वित और गरिमा की बातचीत. एपिसोड में शो के होस्ट्स के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धीरज टकरी को भी सुनने को मिलेगा. धीरज अपने सोशल मीडिया चैनल पर हॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग्स का इस्तेमाल करते हुए अंग्रेज़ी के एक्सेंट पर बात करते हैं. एपिसोड में सोशल मीडिया के ज़्यादा इस्तेमाल और उससे बचने के तरीकों पर बातचीत हो रही है. एपिसोड में सोशल मीडिया एडिक्शन के कई फैक्ट्स पर भी धीरज के साथ बातचीत हो रही है....more22minPlay
January 12, 2024खुद के लिए दूसरों को जज कर लेते हैं: Ep 13चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में आप सुनेंगे गर्वित और गरिमा को लोगो द्वारा एक दूसरे को जज करने पर बातचीत. लोग अक्सर एक दूसरे को उसके दिखने या बात करने के तरीकों से जज कर लेते हैं और अपने मन में उसके प्रति एक अवधारणा बना लेते हैं. किसी व्यक्ति द्वारा किसी के रहन-सहन और लाइफस्टाइल से उसकी परिस्थिति का निर्णय करना, जज करना कहलाता है. एपिसोड में गर्वित और गरिमा किसी को जज करने के अपने तरीकों पर भी बात कर रहे हैं. एपिसोड में इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट के बारे में भी सुनने को मिलेगा....more18minPlay
January 05, 2024न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन, रेवोल्यूशन लाता है!?: Ep 12चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में नए साल पर आप सुनेंगे गर्वित और गरिमा को न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन पर बात करते हुए. नए साल पर खुद पर काम करने के लिए किए गए प्रॉमिस अक्सर लोग खुद ही भूल जाते हैं. इस शो के होस्ट्स के अपने अनुभव भी आपको सुनने को मिलेंगे. जानिए एपिसोड में की अक्सर न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन क्यों पूरे नहीं हो पाते हैं. एपिसोड में न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन को मेन्टेन रखने के तरीकों पर भी बात हो रही है. इसके अलावा प्रॉमिस करने और निभाने के तरीकों पर भी बातचीत हो रही है. एपिसोड के एंड में इस टॉपिक से जुड़ा एक मज़ेदार पैरोडी सांग भी सुनने को मिलेगा....more15minPlay
FAQs about CHAT-NI, Baaton Ki Chutney:How many episodes does CHAT-NI, Baaton Ki Chutney have?The podcast currently has 31 episodes available.