चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में गर्वित और गरिमा लोगों की कुछ अतरंगी हरकतों पर अलग से कानून की मांग करते हुए सुनाई देंगे. देश में लोग 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. सड़क पर एक हाथ देकर रोड क्रॉस करना, सर्दी में किसी के गाल पर ठंडे हाथ लगाना और सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रोल करने वालों के लिए एपिसोड में कानून होने की बात की जा रही है. साथ ही एपिसोड में देश के संविधान में पहले से मौजूद कुछ अनसुने कानूनों के बारे में भी जानने को मिलेगा.