आखिरकार वो दिन आ चुका है जब कोरोना वैक्सीन पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने बड़ा ऐलान किया है. DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को एमर्जेंसी इस्तेमाल की अंतिम मंजूरी दे दी है. अब ये वैक्सीन देश में आम लोगों को लगाए जा सकेंगे. लेकिन जो वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते उनसे सरकार कैसे निपटेगी? सुनिए आज के कोरोना कवरेज में प्रतीक वाघमारे के साथ.
कोरोना वैक्सीन अब जल्द ही आने को है वहीं इस बीच कोरोना के नए स्ट्रेन की दहशत भी बनी हुई है. भारत में नए स्ट्रेन से इंफेक्टेड मामलों का आंकड़ा 29 तक पहुंच गया है. तो डर लाज़मी है. पर क्या वाकई हमे डरने की जरूरत है? क्या अभी से ये मान लेना कि ये खतरनाक है? तेज़ी से फैलता है?क्या अभी हमारे पास ऐसे पुख़्ता सबूत है जो इसे सपोर्ट कर सके? सुनिए आज के कोरोना कवरेज में ख़ुशबू के साथ.
फाइजर वैक्सीन को WHO से मंज़ूरी मिलने का क्या मतलब है? क्यों मॉल और सुपरमार्केट में कोरोना से इनफेक्ट होने का खतरा बढ़ जाता है, शॉपिंग के दौरान किस तरह की सावधानी आपको बरतनी चाहिए और एक सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में ख़ुशबू के साथ.
कोविशील्ड वैक्सीन कैसे बनाई जा रही है, कैसे बंटेगी और कितने की मिलेगी? दिल्ली में खुला पहला वैक्सीनेशन सेंटर कैसा है, कैसी सुविधाएं हैं यहां, किसको और कैसे लगेगी वैक्सीन? और एक सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में ख़ुशबू के साथ.
ब्रिटेन में Covidsheild वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. भारत में कब तक मिल सकती है? कितने डोज तैयार कर लिए गए है? कोविड का नया स्ट्रेन 70 फीसदी ज़्यादा तेजी से क्यों फैलता है? क्या लोगों को कोरोनावायरस से जुड़े सावधानियों में बदलाव करने की ज़रूरत है? नए स्ट्रेन के मरीजों का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग क्यों की जा रही है? क्या होता है? RT PCR टेस्ट से कैसे अलग है? क्या भारत के पास जीनोम सेक्वेंसिंग की पूरी सुविधा है? अंत में मुलाकात एक सर्वाइवर से. सुनिए आज के कोरोना कवरेज में खुशबू के साथ.
कोरोना का नया स्ट्रेन अब भारत में भी दस्तक दे चुका है. तो इस वजह से किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इससे निपटने के लिए भारत की स्ट्रेटजी क्या होगी? नए साल के मौके पर आपके शहर में किस तरह के गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं, अगर आप इस वक्त मुंबई की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो किन प्रोटोकॉल्स को मानना होगा और एक सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में ख़ुशबू के साथ.
वैक्सीन का ड्राई रन (Dry Run) क्या होता है और यह कैसे किया जाता है? टीकाकरण अभियान में इससे क्या मदद मिलेगी? वैक्सीन प्रीबुकिंग को लेकर कैसा फ़र्ज़ीवाड़ा सामने आया है, ऐसे फर्ज़ीवाड़े से आपको कैसे बचना है? वैक्सीन रजिस्ट्रेशन का सही तरीक़ा क्या है और एक कोरोना पेशेंट से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में ख़ुशबू के साथ.
वैक्सीन को लेकर आ रही अच्छी ख़बरों के बीच, यूके में मिले नए कोरोना वायरस के स्ट्रेन ने पूरी दूनिया की चिंताएं बढ़ा दी है. कोरोना वायरस कई बार म्यूटेट कर रहा है. क्या इन म्यूटेशन्स को कंट्रोल किया जा सकता है? लेकिन इससे पहले ये समझना ज़रूरी है कि म्यूटेशन की प्रक्रिया क्या है? सुनिए कोरोना कवरेज के इस अंक में प्रतीक वाघमारे के साथ.
भारत में सरकार ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए पूरा ख़ाका तैयार कर लिया है. कई राज्यों ने भी वैक्सीनेशन का प्लान बनाया है जिसमें हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स एल्डर्स और जो हाइ रिक्स पर हैं वो शामिल है...लेकिन इस बीच ये सवाल भी पूछा जा रहा है कि क्या बच्चों को वैक्सीन मिलेगी? हां, तो कब तक? नहीं, तो क्यों नहीं? इन्हीं सवालों पर प्रतीक वाघमारे ने कोरोना कवरेज में डॉ. अविरल वत्स से.
UK में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन इम्यूनिटी पर कैसा असर डालेगा? क्या एंटीबॉडीज़ कोरोना के मरीज़ों को 6 महीने तक रिइंफेक्शन होने से बचा सकती हैं और एक सर्वाइवर से मुलाक़ात, सुनिए आज के 'कोरोना कवरेज' में प्रतीक वाघमारे के साथ.