हाथरस केस में यूपी सीएम योगी और यूपी पुलिस लगातार गलतियां करती जा रही है. इसे जानबूझकर कुल्हाड़ी पर पैर मारना कहते हैं. पहले तो रात के अंधेरे में पीड़िता का अंतिम संस्कार और उसके बाद विपक्ष-मीडिया सबको पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए रोकना. सब ऐसा है कि कुछ छिपाया जा रहा है. रही सही कसर राहुल गांधी को धक्के मारकर और उन्हें हिरासत में लेकर पूरी कर दी गई. गांधी जयंती के दिन सीएम योगी ने गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया, लेकिन उसपर अमल नहीं किया. ऐसा क्यों है, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.