📖 आज का वचन ➤ नीतिवचन 23v29-35
29 कौन कहता है, हाय? कौन कहता है, हाय हाय? कौन झगड़े रगड़े में फंसता है? कौन बक बक करता है? किस के अकारण घाव होते हैं? किस की आंखें लाल हो जाती हैं?
30 उन की जो दाखमधु देर तक पीते हैं, और जो मसाला मिला हुआ दाखमधु ढूंढ़ने को जाते हैं।
31 जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उस को न देखना।
32 क्योंकि अन्त में वह सर्प की नाईं डसता है, और करैत के समान काटता है।
33 तू विचित्र वस्तुएं देखेगा, और उल्टी-सीधी बातें बकता रहेगा।
34 और तू समुद्र के बीच लेटने वाले वा मस्तूल के सिरे पर सोने वाले के समान रहेगा।
35 तू कहेगा कि मैं ने मार तो खाई, परन्तु दु:खित न हुआ; मैं पिट तो गया, परन्तु मुझे कुछ सुधि न थी। मैं होश में कब आऊं? मैं तो फिर मदिरा ढूंढूंगा॥
🙏 LEAVE A REVIEW
अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर 5-Star Rating ज़रूर दे ताकि दूसरों तक यह वचन पहुँच सके!
🎙 “दैनिक मन्ना” क्या है?
"दैनिक मन्ना" प्रतिदिन के लिए संक्षिप्त बाइबल अध्ययन है। इन अध्ययन के माध्यम से रोज़ आप आत्मिक उन्नति कर सकते है!
🔗 JOIN OUR COMMUNITY
Website ➤ https://www.finneysamuel.com
Facebook ➤ https://www.facebook.com/finneysamuel1
Instagram ➤ https://www.instagram.com/finneysamuel2
Twitter ➤ https://www.twitter.com/finneysamuel3
👋🏼 GET IN TOUCH
इस संदेश से सम्बंधित अपने टिप्पणी, या विचार बाँटने के लिए हमें [email protected] पर ईमेल कर सकते है