Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
'दिल्ली - एनसीआर की खबरें' पॉडकास्ट में विभिन्न पार्टियों की राजनीतिक गतिविधियों, महत्वपूर्ण घटनाओं और अपराध के मामलों की गहराई से ख़बरें पेश की जाती हैं। यह पॉडकास्ट न सिर्फ ख़बरों की बखूबी व्याख्या क... more
FAQs about Delhi-NCR ki Khabrein:How many episodes does Delhi-NCR ki Khabrein have?The podcast currently has 83 episodes available.
July 24, 2023Manipur Violence: Arvind Kejriwal ने मणिपुर घटना को लेकर PM Modi, सरकार को जमकर घेरा | AAP | BJPManipur Violence: Arvind Kejriwal ने मणिपुर घटना को लेकर PM Modi, सरकार को जमकर घेरा | AAP | BJPमणिपुर घटना को देख दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए... केजरीवाल ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए और साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा... केजरीवाल ने कहा कि दो बहनों के साथ जो हुआ उसने पूरे देश को झकझोर दिया है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more6minPlay
July 24, 2023Supreme Court on Delhi Ordinance: SC ने संविधान पीठ को भेजा Case, AAP Lawyerसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े केंद्र के अध्यादेश का मामला संविधान पीठ को सौंप दिया है। अब पांच जजों वाली संविधान पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए थे कि वह इस मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेज सकते हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
July 24, 2023Delhi Ordinance: Raghav Chadha की Jagdeep dhankhar को चिट्ठीदिल्ली अध्यादेश को लेकर सियासत जारी है. अब खबर है कि इस मानसून सत्र में दिल्ली अध्यादेश सदन में पेश किया जाएगा. ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा के सदस्य राघव चड्ढा ने सदन के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली अध्यादेश को लेकर एक चिट्ठी लिखी है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more7minPlay
July 21, 2023Opposition Alliance Name: Raghav Chadha बोले- Election 2024 में चक दे INDIA होगाआम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही. पिछले 9 वर्षों में एनडीए की कोई बैठक नहीं बुलाई गई थी, लेकिन उन्होंने कल बैठक बुलाई. बीजेपी कहती थी 'एक अकेला सब पर भारी' लेकिन अब वे ऐसा नहीं कह रहे हैं." अब यह चुनाव एनडीए बनाम भारत हो गया है और भारत जीतेगा. यह एक अच्छा नाम है-इंडिया. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसका प्रस्ताव किसने रखा. सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार जैसे मुद्दे अगले चरण में तय किए जाएंगे." Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more7minPlay
July 20, 2023Seema Haider का Lie Detector Test करवा सकती है UP ATS, सामने आएगा सचप्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के मामले में नया खुलासा हुआ है। सीमा हैदर और सचिन से यूपी एटीएस की टीम की पूछताछ जारी है, इसी बीच सीमा के एक बड़े झूठ से पर्दा उठ गया Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
July 18, 2023Opposition Meeting Bengaluru से पहले Congress ने Delhi Ordinance पर Kejriwal के समर्थन का ऐलान कियाविपक्षी दलों की बेंगलुरु में होने वाली बड़ी बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल को गुड न्यूज मिली है. महाबैठक से पहले कांग्रेस ने बड़ा दिल दिखाया है और दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपने रुख में बदलाव के संकेत दिए हैं. और ये संकेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सबसे करीबी नेता ने दिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया है कि वो अध्यादेश के मसले पर आम आदमी पार्टी के साथ है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
July 18, 2023Delhi Flood Update: लगातार घट रहा Yamuna River का जलस्तर, खुल चुके हैं ये रास्तेभारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी थी। दिल्ली में बाढ़ का कहर अभी भी बरकरार है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। लेकिन पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली का मयूर विहार, राजघाट, आईटीओ समेत कुछ इलाकों में सड़कें अभी भी पानी से लबालब हैं। पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट और यमुना बाजार समेत दिल्ली के 30 इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more6minPlay
July 17, 2023Delhi Flood Update: NDRF ने 1 Crore के Bull को बचाया | Yamuna River | ITO | Red Fort | Kashmiri Gateदिल्ली में उफनाती यमुना नदी से ना केवल वहां के लोगों के लिए समस्या का कारण बनी है बल्कि जानवरों के लिए भी समस्या खड़ी हो गई है। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम काफी मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। एनडीआरएफ की एक टीम ने तीन जानवरों को बचाया। इन जानवरों में एक बैल भी बचाया गया जिसकी कीमत एक घर और एक बीएमडब्ल्यू कार से भी ज्यादा है। एनडीआरएफ द्वारा बैल को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more4minPlay
July 17, 2023Delhi Flood Updates: घटने लगा Yamuna River का जलस्तर, खुल चुके हैं कई रास्ते,यमुना का जलस्तर घटने के साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर 207.38 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली की कई सड़कों से भी बाढ़ का पानी हटना शुरू हो गया है। पानी कम होने के बाद कुछ सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आइए जानते हैं कौन कौन से रास्ते खुल चुके हैं और कौन से अभी बंद हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
July 14, 2023Delhi Flood Update : बाढ़ से लोगों का पानी में बह गया राशन, भूखों मरने की नौबतदिल्ली में यमुना का जलस्तर इनता ज्यादा बढ़ा कि कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए, और लोग अपने अपने घर छोड़कर भागे। साथ ही बाढ़ के चलते कई लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे उनका सारा राशन बह गया है..अब उनके सामने खाने की समस्या भी खड़ी हो गई है Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices...more5minPlay
FAQs about Delhi-NCR ki Khabrein:How many episodes does Delhi-NCR ki Khabrein have?The podcast currently has 83 episodes available.