सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है... ग़ज़ल की ये लाइनें पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों की रूमानियत नहीं बल्कि सेहत बयाँ कर रहे हैं। शहर में वायु प्रदूषण बेहद ख़तरनाक स्तर पर है। दीपोत्सव की धूम के बीच लोगों की चिंता अपनी सेहत को लेकर भी है। ऐसे में ट्रैफ़िक के पॉल्यूशन के साथ ही निर्माण कार्य के चलते भी स्मॉग बढ़ा है और दीपावली के दौरान उसके और ख़तरनाक स्तर पर जाने की आशंका है। रेडियो सबरंग की रंजीता गुप्ता ने बात की श्वास रोग विशेषज्ञ भारद्वाज हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी ऐंड क्रिटिकल केयर हेड और काश्वी मल्टिस्पेशियलटी हॉस्पिटल के फ़ाउंडर डॉक्टर आशीष जायसवाल से और जाना कि इस दौरान सेहत का ख़्याल बेहतर ढंग से कैसे रखा जाए.