होता है ना कभी-कभी मन बहुत परेशान होता है ऐसा लगता है कुछ भी समझ नहीं आ रहा है ,हम अपने निर्णय नहीं ले पाते हैं और धुंधले ले रास्तों में खो जाते हैं पर मन में यह विश्वास रखना की आगे जाकर सूर्य की रोशनी मिलेगी और वाकई में आगे जाकर सूर्य की रोशनी होती है। हमारा जो मन है वो हमें डराता है कि आगे और अंधेरा है पर ऐसा नहीं होता आगे उजाला है विश्वास है खुशी है तो इसलिए मुश्किल रास्तों पर भी कदम बढ़ाते रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।