
Sign up to save your podcasts
Or


Eklavya from the Kindergarten Years - Random Conversations with Fun
Eklavya records this podcast as a Champ, and we are sharing it here from his other channel on Podbean.
Recorded in the age of Kindergarten.
एकलव्य की आवाज़ में - कई साल पहले - बचपन के दिनों में रिकॉर्ड की गई कविता!
मेरा देश सलोना देश - (कवि हैं शेरजंग गर्ग)
मेरा देश, सलोना देश,
सचमुच चाँदी-सोना देश।
पर्वत-घाटी वाला देश,
सोंधी माटी वाला देश।
मीठे झरनों वाला देश,
जग में बहुत निराला देश।
आगे-आगे बढ़ता देश,
नहीं किसी से लड़ता देश।
मेरा देश, सलोना देश,
सचमुच चाँदी-सोना देश।
प्यारों से भी प्यारा देश,
न्यारों से भी न्यारा देश।
ज्यों आँखों का तारा देश,
मेरा और तुम्हारा देश।
जग को राह दिखाता देश,
गीत प्यार के गाता देश।
मेरा देश, सलोना देश,
सचमुच चाँदी-सोना देश।
पावन इसे बनाती गंगा,
ऊँचा रखता इसे तिरंगा।
विश्व शान्ति है इसका नारा,
ऐसा भारतवर्ष हमारा।
काम अनोखे करता देश,
नित-नित नया निखरता देश।
मेरा देश, सलोना देश,
सचमुच चाँदी-सोना देश।
आप कविता यहाँ पढ़ सकते हैं!
Wishing you all a Happy Independence Day!
Jai Hind!
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
AICeECC National Award Winner 2025
किरण कनौजिया जिस दिन २५ वर्ष की हुईं,, वो जन्मदिन उनके जीवन में इतना बड़ा हादसा लिए हुए आयेग, किसी ने सोचा भी ना होगा। दिल्ली से फरीदाबाद लौटते हुए कुछ बदमाशों ने जब उनसे लूट-पात करने की कोशसीह की तो बहादुर किरन ने बचाव किया। वो दोनों किरन को साथ पकड़कर चलती ट्रेन से कूद गए – किरण की एक टांग में गंभीर चोट आई और परिणाण ये हुआ की डॉक्टर्स को वो हिस्सा काटना पड़ा। किरण फिर से उठीं और आज वो भारत की पहली महिला ब्लेड रनर के रूप में जानी जाती है। एक एक वाक्य भर नहीं है, एक यात्रा है, एक मैराथन है जो आज भी चल रही है।
टपके का डर - ये है एक मनोरंजक कहानी और साथ ही हंसाते-हंसाते सिखाती है बिना सोचे समझे किसी चीज़ से डरना नहीं चाहिए। अगर हम बिना सोचे, परखे और समझे डर जायेंगे तो हमारे साथ भी वैसा ही होगा जो बहादुर कहे जाने वाले शेर के साथ हुआ। बच्चों के लिए तो ये कहानी बड़ी ही मज़ेदार है।
बिरसा मुंडा: प्रेरणा नायक
Birsa Munda: Prerna Nayak (Birsa Munda: Inspirational Hero)
25 साल आयु में अपना जीवन मातृभूमि के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए बलिदान कर देने वाले नायक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। बिरसा मुंडा भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के जनजातीय विद्रोहों और क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किये जाते हैं। सही कहा जाता है कि जीवन लंबा ना होकर सार्थक हो, प्रेरित कर सके और युगों-युगों तक याद रखा जाये, यही जीवन है।
आज बिरसा मुंडा के शौर्य और साहस की कहानी भारत के जन-जन तक पहुँचनी चाहिए।
हार की जीत कहानी | Victory of Defeat (Haar Ki Jeet)
यह कहानी, जो आज से नहीं परन्तु कई दशकों से लोकप्रिय है.
When Noni, the child came home, Eklavya and his Dad, that's me the uploader today, asked him some questions.
The boy who was a child is active now and was also part of Eklavya's National Award-winning Podcast - Aesey Bhi Bachchey!
Eklavya in the Hills With Goats & Stories
His experience and his creativity!
From the publisher's feed