
Sign up to save your podcasts
Or


एकश्लोकि श्रवण माला का शुभारम्भ करते हुए पूज्य गुरूजी श्री स्वामी आत्मानन्द जी महाराज ने एकश्लोकि नामक प्रकरण के रचयिता / विषय / अधिकारी एवं प्रयोजन के बारे में चर्चा करी। इसके रचयिता भगवान श्री आदि शंकराचार्य जी महाराज हैं। यह रचना केवल एक श्लोक मात्र की है, लेकिन इसमें गुरु और शिष्य का पूरा संवाद विराजमान है। एक जिज्ञासु किसी श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ विद्वान् के पास जाता है और उनसे यह जानना चाहता है की - भगवन हमें आत्म-ज्ञान के लिए सीधा एवं सरल मार्ग बताएं? इसी प्रश्न के उत्तर की तरह से पूरा प्रकरण है। ऐसा प्रश्न आना और इतनी तीव्रता से आना की सब कुछ किनारे करके गुरु की तलाश में निकल जाना - यह सब उस जिज्ञासु के विशिष्ट मनःस्तिथि को दिखता है। गुरुदेव ने उसकी प्रार्थना स्वीकार करते हुए उसे मात्र एक प्रश्न का उत्तर ढूढ़ने को कहा। वह प्रहण है की हम सब किस ज्योति के प्रकाश में अपनी विविध अनुभूतियाँ प्राप्त करते हैं? यहाँ से इस रचना का प्रारम्भ होता है, और अंततः उस जिज्ञासु को अपने प्रश्न का उत्तर प्राप्त हो जाता है।
इस प्रवचन का वीडियो भी यूट्यूब पर विद्यमान है। जिसे आप नीचे दिए हुए लिंक पर देख सकते हैं : https://youtu.be/5ixYpXUXq9c
By Vedanta Ashramएकश्लोकि श्रवण माला का शुभारम्भ करते हुए पूज्य गुरूजी श्री स्वामी आत्मानन्द जी महाराज ने एकश्लोकि नामक प्रकरण के रचयिता / विषय / अधिकारी एवं प्रयोजन के बारे में चर्चा करी। इसके रचयिता भगवान श्री आदि शंकराचार्य जी महाराज हैं। यह रचना केवल एक श्लोक मात्र की है, लेकिन इसमें गुरु और शिष्य का पूरा संवाद विराजमान है। एक जिज्ञासु किसी श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ विद्वान् के पास जाता है और उनसे यह जानना चाहता है की - भगवन हमें आत्म-ज्ञान के लिए सीधा एवं सरल मार्ग बताएं? इसी प्रश्न के उत्तर की तरह से पूरा प्रकरण है। ऐसा प्रश्न आना और इतनी तीव्रता से आना की सब कुछ किनारे करके गुरु की तलाश में निकल जाना - यह सब उस जिज्ञासु के विशिष्ट मनःस्तिथि को दिखता है। गुरुदेव ने उसकी प्रार्थना स्वीकार करते हुए उसे मात्र एक प्रश्न का उत्तर ढूढ़ने को कहा। वह प्रहण है की हम सब किस ज्योति के प्रकाश में अपनी विविध अनुभूतियाँ प्राप्त करते हैं? यहाँ से इस रचना का प्रारम्भ होता है, और अंततः उस जिज्ञासु को अपने प्रश्न का उत्तर प्राप्त हो जाता है।
इस प्रवचन का वीडियो भी यूट्यूब पर विद्यमान है। जिसे आप नीचे दिए हुए लिंक पर देख सकते हैं : https://youtu.be/5ixYpXUXq9c