Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आम चुनाव से बड़ा कोई त्योहार नहीं हो सकता, सो, हर नेता का हर बयान, हर गतिविधि, हर बयान का हर पहलू चर्चा के योग्य है... बस, Election Cafe में यही कर रहे हैं हमारे विशेष... more
FAQs about Election Cafe:How many episodes does Election Cafe have?The podcast currently has 41 episodes available.
March 27, 2024INDIA Alliance Seat Sharing: Maharashtra, Bihar में किन सीटों पर फंसा हैं पेंच ? | Election CafeINDIA गठबंधन में घटक दलों में सीट समझौते पर सुलह मुश्किल होती जा रही है । उध्दव ठाकरे की शिवसेना ने आज 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया । शिवसेना (उध्दव ) के इस कदम के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम हमलावर नज़र आए । सवाल उठ रहा रहा है कि महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले शरद पवार , कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और उध्दव साथ बैठकर इस मसले का हल क्यों नहीं निकाल पा रहे हैं ? वहीं बिहार में INDIA गठबंधन के घटक दल कितनी सीटों पर लड़ेंगे इस पर सहमति बन गई लेकिन किसके हिस्से में कौन सी सीट आएगी इस पर अभी भी तकरार है । आज के इलेक्शन कैफे में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई. ...more33minPlay
March 26, 2024Lok Sabha Elections 2024: BJP का टिकट बंटवारा , क्या सच होगा 370 पार का नारा? | Election Cafeबीजेपी ने अब तक लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की 6 लिस्ट जारी की है । कुल मिलाकर 405 नाम जारी हो चुके हैं जिसमें से 4 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है जबकि दुमका में टिकट बदल दिया गया है । वरुण गांधी , वी.के.सिंह समेत अब तक लगभग 100 सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं । कंगना रनौत और अरुण गोविल जैसे अभिनेताओं को टिकट मिला है तो वहीं नवीन जिंदल को बीजेपी में शामिल होने वाले दिन ही टिकट का उपहार मिला है । आज के इलेक्शन कैफे में BJP के अब तक घोषित 400 प्रत्याशियों पर विस्तार से चर्चा हुई। ...more35minPlay
March 22, 2024Arvind Kejriwal ED Remand: Kejriwal की गिरफ्तारी…कहीं BJP को ना पड़ जाए भारी! | Election CafeArvind Kejriwal In ED Custody: इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) पर तस्वीर साफ हो रही है । किस पार्टी को कितना चंदा किससे मिला और किस कंपनी ने किसको कितना चंदा दिया ये आंकड़े सामने आ चुके हैं । सवाल उठ रहा है कि कई कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट की लालच में या एजेंसियों की कार्रवाई से बचने के लिए चंदा दिया । क्या अब आगे कोई जांच होगी या नहीं ? वहीं दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज है । विपक्ष का कहना है कि लोकतंत्र खतरे में है वहीं बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल को उनके किए की सजा मिल रही है । ऐसे ही सवालों पर आज के इलेक्शन कैफे में हुई चर्चा ।...more29minPlay
March 21, 2024Arvind Kejriwal: गिरफ्तार होंगे केजरीवाल तो क्या मतदाताओं की मिलेगी सहानुभूति ? | Election Cafeमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है । दिल्ली हाईकोट ने केजरीवाल की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है । अरविंद केजरीवाल ED के 9 समन के बाद भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं । उनको डर है कि ED उन्हें गिरफ्तार कर सकती है । आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगाती रहती है कि मोदी सरकार के इशारे पर केजरीवाल को पंसाया जा रहा है । वहीं आज कांग्रेस ने आज एक हाईप्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसे सोनिया गांधी , मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने संबोधित किया । कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार के इशारे पर आयकर विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है । कांग्रेस का कहना है कि आयकर विभाग की कार्रवाई की वजह से उसके पास चुनाव लड़ने लायक पैसे नहीं बचे हैं । दोनों दलों को आरोप में कितना दम है और बीजेपी के पलटवार में कितनी सच्चाई ? ऐसे ही सवालों पर आज के इलेक्शन कैफे में हुई चर्चा ।...more27minPlay
March 20, 2024Varun, Brij Bhushan, V.K. Singh का कटेगा Ticket? Amethi-Rae Bareli का टूटेगा सस्पेंस | Election CafeElection Cafe: बीजेपी और कांग्रेस की अगली कैंडिडेट लिस्ट आने वाली है । पहले चरण की सीट पीलीभीत पर बीजेपी ने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है । क्या मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट कट सकता है ? विवादित सांसद बृजभूषण शरण सिंह को BJP टिकट देगी या नहीं ? गाजियाबाद से क्या तीसरी बार टिकट लेने में सफल होंगे मंत्री वी.के.सिंह ? क्या कांग्रेस अमेठी-रायबरेली से राहुल- प्रियंका को बनाएगी अपना उम्मीदवार ? ऐसे ही सवालों पर आज के इलेक्शन कैफे में हुई चर्चा. ...more35minPlay
March 19, 2024BJP बढ़ा रही एनडीए का कुनबा, 400 के लिए और कितने सहयोगी चाहिए?बीजेपी ने लिया बिहार में चिराग को पकड़ तो वही चाचा पारस को छोड़ा, वही झारखंड में सिबू सोरेन के परिवार में लगाई सेंध, बहु को जेएमएम से दिलवाया इस्तीफ़ और कराया बीजेपी में शामिल. महाराष्ट्र में शिंदे के अलावा ठाकरे नाम के सहारे बीजेपी, राज ठाकरे मिले अमित शाह से एक सीट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव....more33minPlay
March 15, 2024चुनावी चंदे का पूरा सच बाहर आ गया तो क्या होगा? l Election Cafe | Episode 5Election Cafe: चुनाव आयोग ने चुनावी चंदे की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है. इसमें ऐसी कई कंपनियां है जिनके नाम भी लोगो ने नही सुना होगा. इस जानकारी के बाहर आने के बाद विपक्ष अब सरकार पर हमलावर है. क्या लोकसभा चुनावों में विपक्ष इस विषय को चुनावी मुद्दा बना पाएगा....more43minPlay
March 14, 2024BJP Candidate list: आखिर BJP को क्यों काटना पड़ गया 63 सांसदों का टिकट l Election Cafe | Episode 4Election Cafe: बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने दूसरे उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया है. दोनों लिस्ट मिलाकर बीजेपी ने अभी तक 63 मौजूदा सांसदों का टिकट कटा है. सवाल है की पार्टी क्यों इतने सांसदों का टिकट काट रही है दूसरा क्या यह नए उम्मीदवार 370 पार करा पाएंगे?...more37minPlay
March 14, 2024Lok Sabha Elections 2024: BJP नेता ने बताया इसलिए चाहिए 400 सीट? | Election CafeElection Cafe: लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) में 400 सीटों को लेकर बीजेपी (BJP) का जो अभियान है उसकी सच्चाई बीजेपी नेता अनंत हेगडे (Anant Hegde) ने साफ कर दिया. उन्होंने कहा की 400 सीट संविधान में बदलाव के लिए चाहिए. आज इसी विषय पर Election Cafe में चर्चा हुई....more35minPlay
March 14, 2024Haryana में BJP ने CM बदला, क्या Congress BJP को दे पाएगी लोकसभा चुनावों में चुनौती? | Election CafeElection Cafe: हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री बदल दिया साथ ही राज्य में जारी अपना गठबंधन भी JJP से तोड़ दिया. बीजेपी के इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी लोकसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए यह सब कर रही है. क्या बीजेपी के इस कदम से कांग्रेस के लिए मुश्किल बढ़ेगी?...more32minPlay
FAQs about Election Cafe:How many episodes does Election Cafe have?The podcast currently has 41 episodes available.