
Sign up to save your podcasts
Or


आज के एरिक क्लैप्टन संगीत के प्रकाश स्तम्भ और उसके सेवक के रूप में पूरी तरह से सक्रिय हैं। बेहद बुद्धिमत्तापूर्ण तारीकी से उन्होंने स्वयं को ‘एल्डर स्टेट्समैन ऑफ़ म्यूजिक ‘ जैसी उपाधियों से दूर रखा है जिनके वैसे तो वो पूरे हक़दार हैं. उन्होंने संगीत के स्मारक बनने की जगह संगीत का विद्यार्थी बने रह कर अपनी उपयोगिता और उपादेयता बनाये रखी है। आज वो जीवन की जिस गहराई के साथ संगीत पैदा कर रहे हैं , कई लोग कहेंगे की वैसी गहराई उनके शुरूआती दौर और प्रसिद्धि के चरम पर भी नहीं महसूस होती थी। वे अपनी कला और जीवन से एक शांत पर सुकून से भरा गहरा रिश्ता बनाये हुए हैं जिसमे उनकी सृजनात्मकता निर्बाध अभिव्यक्ति पाती है। वो कहते हैं "स्वीकृति अस्तित्व की एक महान अवस्था है। यह उन्माद, नाटक, चरम भावनाओं से अलग हटकर है। ” इन चरम भावनाओं को जीकर और उन्हें छोड़कर क्लैप्टन ने संतुलित और अप्रतिम संवेदनशीलता की एक चिर स्थायी उत्कृष्टता का निर्माण किया है।
https://modernmasters1.blogspot.com/2022/09/blog-post_26.html
By Dhirajआज के एरिक क्लैप्टन संगीत के प्रकाश स्तम्भ और उसके सेवक के रूप में पूरी तरह से सक्रिय हैं। बेहद बुद्धिमत्तापूर्ण तारीकी से उन्होंने स्वयं को ‘एल्डर स्टेट्समैन ऑफ़ म्यूजिक ‘ जैसी उपाधियों से दूर रखा है जिनके वैसे तो वो पूरे हक़दार हैं. उन्होंने संगीत के स्मारक बनने की जगह संगीत का विद्यार्थी बने रह कर अपनी उपयोगिता और उपादेयता बनाये रखी है। आज वो जीवन की जिस गहराई के साथ संगीत पैदा कर रहे हैं , कई लोग कहेंगे की वैसी गहराई उनके शुरूआती दौर और प्रसिद्धि के चरम पर भी नहीं महसूस होती थी। वे अपनी कला और जीवन से एक शांत पर सुकून से भरा गहरा रिश्ता बनाये हुए हैं जिसमे उनकी सृजनात्मकता निर्बाध अभिव्यक्ति पाती है। वो कहते हैं "स्वीकृति अस्तित्व की एक महान अवस्था है। यह उन्माद, नाटक, चरम भावनाओं से अलग हटकर है। ” इन चरम भावनाओं को जीकर और उन्हें छोड़कर क्लैप्टन ने संतुलित और अप्रतिम संवेदनशीलता की एक चिर स्थायी उत्कृष्टता का निर्माण किया है।
https://modernmasters1.blogspot.com/2022/09/blog-post_26.html