रिमझिम गिरते सावन का मज़ा ही कुछ और होता है मगर इस बार हुई ज़बरदस्त बारिश ने पिछले 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नतीजा ये हुआ कि यमुना और हिंडन में जलस्तर बढ़ा और कई इलाक़ों में बाढ़ तक आ गई। पानी पीछे हटा तो गंदगी छोड़ गया और इस मौसम में तेज़ी से फैला आँखों का फ़्लू। इसके चलते कई लोगों की आँखें लंबे समय तक लाल रहीं, उनमें दर्द रहा और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। मगर साथ ही इस फ़्लू को लेकर कई तरह के भ्रम और जानकारियों का अभाव भी देखने को मिल रहा है। इसी के चलते रेडियो सबरंग की लोपामुद्रा दुबे ने बात की आँखों के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर संदीप झा से-