क्या आपने दौलत पाने के रहस्य सीख लिए है? क्या आपने Think and Grow Rich पुस्तक के लेटेस्ट एडिशन पढ़ा है?
सोचिए और अमीर बनिए वह विश्वप्रसिद्ध और महान पुस्तक है जो हमें व्यक्तिगत उपलब्धि की राह दिखाती हैं। इसके द्वारा हम आर्थिक स्वतंत्रता और समृद्धि पा सकते है। इस पुस्तक कि विश्वभर में 600 लाख से ज्यादा प्रतियाँ बिक चुकी है, जो अब भी जारी है।
इस प्रसिद्ध फ़िलॉसफ़ी के रहस्यों का प्रयोग करके न सिर्फ कारनेगी ख़ुद अरबपति बने थे, बल्कि उन्होंने बीसियों और लोगों को भी करोड़पति बनवा दिया था। इसके फार्मूले अपनाकर हज़ारों लोगों ने भी अमीरी हासिल की है।
इसके रहस्य आज भी उतने ही अमर और प्रैक्टिकल हैं, जितने कि तब थे जब थिंक एंड ग्रो रिच का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था। इस लेटेस्ट एडिशन में सफलता दिलाने वाली सारी फ़िलॉसफ़ी और फ़ॉर्मूलों को आप और हमारे लिए सुलभ बनाया गया है जो पैसा कमाने की प्रबल इच्छा रखते हैं और समृद्ध आध्यात्मिक संतुष्टि हासिल करना चाहते हैं।
सोचिये और अमीर बनिए मुख्य तौर पर ‘क्या करें और कैसे करें’ की पुस्तक है। इस पुस्तक में इन विषयों को विस्तार से समझाया गया है:
1. स्वयं की दिशा का निर्धारण
2. सुव्यवस्थित योजना
3. आत्मसुझाव
4. मास्टर माइंड सहयोग
5. आत्मविश्लेषण का अद्भुत सिस्टम
6. अपनी व्यक्तिगत सेवाएँ बेचने की विस्तृत योजनाएँ
7. और अन्य बहुत सी उपयोगी सामग्री भी।
सोचिए और अमीर बनिए की फ़िलॉसफ़ी आपको इस बात के लिए तैयार करती है कि आप उस सच्ची दौलत की तरफ़ आकर्षित हों और उसका आनंद लें जिसे आप चाहते है। जब आप सोचिए और अमीर बनिए पढना या सुनना शुरू करें, तो जीवन में परिवर्तन के लिए तैयार रहें। यह फ़िलॉसफ़ी न सिर्फ़ आपके जीवन के तनावों और दुखों को कम कर देगी, बल्कि भौतिक संपत्ति हासिल करने के लिए भी आपको तैयार करेगी।
अगर आपने अभी तक इसे नहीं पढ़ा है या इसे दोबार पढना चाहते है, लेकिन समय के कारण आप ऐसा नहीं कर पा रहे है तो चिंता न करें हमने आपने लिए इसे Hindi Audiobook के रूप में इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते है।
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/hindiaudiobook/message
Support this podcast: https://anchor.fm/hindiaudiobook/support