नेत्रहीन सामाजिक कार्यकर्ता ने अमेरिका और चीन के बीच विवादों की दीवार खड़ी कर दी है. चीन सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले चेन ग्वांगचेन कुछ दिन पहले नजरबंदी से भाग गए. प्रशासन उन्हें इधर उधर ढूंढता रहा. लेकिन अंत में वह बीजिंग में अमेरिकी दूतावास से बाहर निकले. पता चला कि उन्हें अमेरिका ने शरण दी थी. पर चीन ने ऐसा दबाव डाला कि चेन को बाहर निकलना पड़ा. अमेरिकी अधिकारियों का सारा गणित गड़बड़ा गया. अब चेन अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी दिमागी लड़ाई का बहाना बन गए हैं.