
Sign up to save your podcasts
Or


बहुत बहुत स्वागत आप सबका हमारे आज के प्रोग्राम में, जिसमें हमारे साथ हैं बेहद अनुभवी और प्रतिभावान शख्सियत - सुश्री चेतना तिवारी जी, जो आज हमारे साथ चर्चा करेंगी सनातन धर्म के मूल्यों और वर्तमान पीढ़ी को उसकी आवश्यकता पर। बताना चाहूंगा कि आप अपने कार्यक्षेत्र जो कि अध्यापन और मनोवैज्ञानिक परामर्श के साथ साथ लेखन से सम्बंधित है, आप अपने छात्रों के मध्य एक ऐसी छवि के साथ विद्यमान हैं जो कि सख्त भी और सहयोगी भी। आपके अब तक के 12 वर्ष के कार्यकाल में आपने 1200 से अधिक बच्चों को पूर्णतया शुद्ध शाकाहारी बनने में मदद की,जिसे वो अपने जीवन का सबसे बडी उपलब्धि मानती हैं और इसी क्षेत्र में आगे भी प्रयासरत रहना चाहेंगी। आपने अनेक आध्यत्मिक लेख अपनी संस्थागत मैगज़ीन और अयोध्या संवाद समाचार पत्रों में प्रेषित किये हैं, आप एक नामचीन बॉडीबिल्डर घराने से ताल्लुख रखती हैं पर इन्हें हरिद्वार के गंगा घाट और एकांत वास ही पसन्द है। इनके जीवनसाथी भी बेहद धर्मिक इंसान हैं जो फिलहाल में श्रीराम नवमी को चरित्र दिवस के रूप में मनाए जाने और श्री राम को राष्ट्रीय आदर्श घोषित करने की अपनी मुहिम में लगे हुए हैं। आइये तो हम आगे अपनी चर्चा बढ़ाते हैं आज के विषय 'सनातन धर्म' पर-
From the publisher's feed