साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए स्पीकर और हेडफोन्स में चुम्बक होने के पीछे की साइंस को. जानिए स्पीकर से आवाज़ आने के लिए चुम्बक का इस्तेमाल क्यों ज़रूरी है. जानिए एपिसोड में कि ध्वनि तरंगे या साउंड वेव क्या होती हैं. साउंड वेव को प्रेशर वेव क्यों कहते हैं और ये किस प्रकार काम करती हैं. क्यों ध्वनि तरंगे अंतरिक्ष में ध्वनि नहीं करती. एपिसोड में सुनिए चुम्बक की खोज से जुड़ी कहानी के बारे में. जानिए बिजली के तार में करंट बहा कर उसे चुम्बक की तरह किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है. सुनिए चुम्बक और चुम्बकीय ध्रुवों के बारे में कि ये ध्वनि या आवाज़ निकलने के लिए किसी भी यन्त्र में किस प्रकार इस्तेमाल हो रहे हैं.