Sciencekari

Sciencekari

By Lallantop BaajaScience
Download on the App Store

Sciencekari episodes

  • करंट की एक समस्या आपका पानी गर्म कर देती है: Ep 55
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे दी लल्लनटॉप की दिव्यांशी सुमराव को पानी गर्म करने वाली रॉड के पीछे की साइंस समझाते हुए. जानिए पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड काम कैसे करती है. इलेक्ट्रिक करंट की एक दिक्कत से किस तरह इमर्शन रॉड को बनाने का कांसेप्ट सामने आया. एपिसोड में जानिए करंट कैसे चलता है. करंट के चलने के लिए कंडक्टर और इंसुलेटर क्या होते हैं. इलेक्ट्रिक करंट की वो कौन सी समस्या है जिससे इमर्शन रॉड को बनाने में मदद मिली. करंट की उस समस्या की वजह क्या है.
    7 min
  • पांच सबसे पवित्र पौधों में भांग भी है?: Ep 54
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे भारत में मिलने वाली भांग के बारे में. जानिए एपिसोड में कि आखिर भांग है क्या. भांग के पीछे का विज्ञान क्या है और इसका शरीर और दिमाग पर असर कैसे होता है. भारत में मिलने वाली भांग कैसे बनाई जाती है. भांग में ऐसा क्या होता है कि इसके सेवन से इंसान बहक जाता है. साथ ही जानिए कि सरकारी ठेकों पर बिकने वाली भांग, चरस या गांजे से अलग कैसे है. एपिसोड में भांग तथा उससे सम्बंधित पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभाव के बारे में भी बात हो रही है.
    13 min
  • जीपीएस काम कैसे करता है?: Ep 53
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे ग्लोबल पोज़ीशनिंग सिस्टम यानि जीपीएस के बारे में. एपिसोड में जानिए जीपीएस काम कैसे करता हैं. जानिए एपिसोड में कि कैसे हम जीपीएस के भरोसे ड्राइवरलेस कार का कंसेप्ट तैयार कर रहे हैं. एपिसोड में आप जानेंगे कि जीपीएस सैटलाइट के सहारे कैसे सही दिशा बताता है. जानिए रेडियो वेव से फ़ोन और सैटलाइट के बीच की दूरी किस तरह पता चल जाती है. साथ ही जानिए कि सैटलाइट हमारी एग्ज़ैक्ट लोकेशन कैसे बता देता है. साथ ही नेविगेशन सिस्टम में आइंस्टीन के किस नियम का इस्तेमाल होता है.
    9 min
  • अखंड भारत असल में कैसा था?: Ep 52
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे अखंड भारत के भौगोलिक स्वरुप को. जानिए अखंड भारत की संरचना किस प्रकार की थी और ये कैसे अलग हुई. जानिए अखंड भारत की असल इकाई का स्वरुप कैसा था और इसका नाम क्या है. जानिए एपिसोड में कि करोड़ो साल पहले टेक्टॉनिक प्लेट्स के आपस में टकराने और उसके बाद महाद्वीपों के अलग होने की घटना किस प्रकार हुई. इसके अलावा एपिसोड में जानिए अल्फ्रेड वेगेनर की कॉन्टिनेंटल ड्रिफ्ट थ्योरी किस तथ्य का प्रमाण देती है.
    7 min
  • क्या है क्रिकेट में मलिंगा इफ़ेक्ट?: Ep 51
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे क्रिकेट में गेंद के स्पिन होने के पीछे की साइंस के बारे में. जानिए कैसे बड़े से बड़ा गेंदबाज़ क्रिकेट की पिच पर धुरंधर बल्लेबाज़ों को अपनी स्पिन गेंदबाज़ी के जाल में फंसा कर उनके विकेट चटका लेते हैं. जानिए मैग्नस इफेक्ट क्या है और ये कैसे काम करता है. इसके अलावा जानिए एपिसोड में कि स्पिन कितने तरह से होती है. स्पिन होने के लिए ज़मीन या सतह किस तरह कार्य करती है. जानिए क्रिकेट में बॉलर बॉल को स्विंग कैसे करवा लेते हैं और इसमें हाथों द्वारा किस प्रकार गेंद को दिशा दी जाती है.
    6 min
  • कही आपको कॉन्स्टिपेशन तो नहीं?: Ep 50
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे कॉन्स्टिपेशन यानि कब्ज के बारे में. जानिए कॉन्स्टिपेशन कैसे होता है इसके क्या कारण हैं. इसके अलावा एपिसोड में आप जानेंगे कि कॉन्स्टिपेशन कैसे आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालता है. इससे बचने के उपाय क्या है. साथ ही जानिए एपिसोड में कि किस प्रकार के आहार से आप कॉन्स्टिपेशन की समस्या से बच सकते हैं.
    8 min
  • जीनोम सिक्वेंसिंग क्या है?: Ep 49
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे जीनोम सिक्वेंसिंग के बारे में. जानिए शोधकर्ता जीनोम सिक्वेंसिंग का इस्तेमाल क्यों और कैसे करते हैं. साथ ही जानिए किसी इंसान का जीनोम उसकी पहचान को कैसे साबित कर सकता है. जीनोम कितने प्रकार के होते हैं. इसके अलावा एपिसोड में आप जानेंगे देश के नामी वाईरोलॉजिस्ट शाहिद जमील के बारे में जो कोरोना वायरस का जेनेटिक कोड पता करने वाले जीनोम सिक्वेंसिंग ग्रुप का नेतृत्व कर रहे थे. जानिए क्यों शाहिद जमील ने जीनोम सिक्वेंसिंग ग्रुप से इस्तीफ़ा दे दिया. क्या जीनोम सिक्वेंसिंग के इस्तेमाल में भारत में लापरवाही बरती गई अगर हाँ तो कैसे.
    9 min
  • एलन मस्क का स्टरलिंक प्रोजेक्ट क्या है?: Ep 48
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे एलन मस्क के प्रोजेक्ट स्टारलिंक के बारे में. ये एक सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट है. एपिसोड में जानिए कि इसके ज़रिए किस प्रकार एलन मस्क तेज़ इंटरनेट देने का दावा कर रहे हैं. स्टारलिंक के लिए स्पेसएक्स ने कई उपग्रहों को एक साथ लांच किया. जानिए कैसे इसके बाद एलन मस्क की स्पेसएक्स ने भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके अलावा एपिसोड में आप जानेंगे कि ऑप्टिकल फाइबर केबल के ज़रिए हम कैसे इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. जानिए इंटरनेट पहुंचाने वाले पृथ्वी के आस पास चक्कर लगाते सैटेलाइट क्यों सुदूर इलाकों में स्लो स्पीड इंटरनेट पहुंचा पाते हैं
    8 min
  • प्रेशर कुकर फटने के पीछे क्या साइंस है?: Ep 47
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे प्रेशर कुकर के काम करने के पीछे की साइंस. जानिए एपिसोड में कि कैसे घरों में इस्तेमाल होने वाला ये प्रेशर कुकर खाना पकाने का काम करता है. प्रेशर कुकर को बनाने से पहले खाना पकाने के पीछे की समस्या के बारे में भी आप इस एपिसोड में जानेंगे. साथ ही सुनिए इस एपिसोड में कि आग और पानी के ज़रिए कैसे भाप का इस्तेमाल खाना पकाने की तकनीक में सहायता करती है. जानिए वातावरण में दाब (वायुदाब) पानी के बॉइलिंग पॉइंट को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है. एपिसोड में आप जानेंगे कि प्रेशर कुकर की खोज सबसे पहले किसने की और इसका इस्तेमाल कब हुआ.
    10 min
  • चांद पर फिर पहुंचेगा इंसान: Ep 46
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे चांद पर इंसान को भेजने के नासा के अगले मिशन के बारे में. इस मिशन का नाम अर्टेमिस मिशन है जिसे नासा 2024 में लांच करने की योजना बना रही है. जानिए इस मिशन के ज़रिए नासा चांद पर इंसान को भेजने की योजना क्यों बना रहा है. एपिसोड में आप जानेंगे कि चांद पर इंसान को भेजने की प्रक्रिया किस तरह की होती है. एपिसोड में आप अर्टेमिस प्रोग्राम के साथ साथ एसएलएस राकेट के बारे में भी जानेंगे. सुनिए एपिसोड में कि नासा के पुराने मून मिशंस कौन से थे. इसके अलावा जानिए क्या नासा के अर्टेमिस मिशंस में देरी हो रही है.
    8 min

About Sciencekari

From the publisher's feed

कहते हैं न कि जो देखो वो विज्ञान है, जो हो रहा वो भी विज्ञान. Pen की nip से लेकर pant की zip तक science की deep ज्ञान को समझा रहे हैं Ayush बड़े Sciencekari तरीके से हर बुधवार सिर्फ बाजा पर.