Sciencekari

Sciencekari

By Lallantop BaajaScience
Download on the App Store

Sciencekari episodes

  • कहाँ गायब हुए डायनासॉर? Ep 15
    आखिर क्या हुआ था साढ़े छः करोड़ साल पहले. कैसे एक धमाके ने धरती के 75 प्रतिशत जीव जंतुओं को खत्म कर दिया. क्या है केपीजे एक्सटिंक्शन? कौन होते हैं पेलिएंटोलॉजिस्ट? क्या है इनसे जुड़ी थ्योरी. वैज्ञानिक कैसे पहुंचे एक नतीजे पर. जानिए कितना बड़ा होता है पृथ्वी का एक पीरियड (कल्प). कहां से आया धरती पे इरीडियम? क्या है रहस्य. जानिए आज भी कहाँ मौजूद हैं डायनासॉर?
    9 min
  • ईमेल भेजने वाले पौधे: Ep 14
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए पौधे कैसे भेजते हैं ये ईमेल? क्या होते हैं नाइट्रो ऐरोमैटिक्स? कैसे पता लग जाता है इनसे लैंड-माइंस और विस्फोटक के आस पास होने का. क्या होते हैं कार्बन नैनो ट्यूब्स? क्या है प्लांट नैनो बायोनिक्स? क्या है डॉ. स्ट्रेनो की पौधों पर रिसर्च.
    6 min
  • जीनोम एडिटिंग टेक्नोलॉजी क्या बदल देगी मानव इतिहास: Ep 13
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए क्या है जीनोम एडिटिंग. जानिए जीन में बदलाव कैसे बदल सकता है मानवता का पूरा भविष्य. जानिए क्या है दुनिया के पहले डिज़ाइनर बेबी के पीछे का पूरा रहस्य. क्या बदलाव किये चाइनीज साइंटिस्ट ने भ्रूण के जीन में और वह कितने सफल हुए. जानिए कैसे अलग हैं इस तकनीक का इस्तेमाल कर पैदा हुए बच्चे. क्यों अलग हैं वो और क्या है इस तकनीक के पीछे का साइंस.
    9 min
  • इंसान के अंदर का चुम्बक: Ep 12
    सुन के तो ये अजीब लगता है कि जो बॉडी के पास आ रहा चिपका जा रहा. चम्मच, प्लेट, सिक्के जैसी धातु की बनी हर एक चीज़ चिपकी जा रही. है तो ये काम चुम्बक का पर इंसान की बॉडी में ऐसा होना दिमाग को घनचक्कर कर देने वाला है. इसे सुलझा रहे हैं आयुष साइंसकारी के इस एपिसोड में और आपको पता चल जाएगा अरविन्द सोनार के क्यों हो रहा है ये जादुई कारनामा।
    11 min
  • क्यों खास है भारतीय मॉनसून?: Ep 11
    रिमझिम गिरे सावन जो फील लाता है, चाय पकौड़ी बनवाता है. जूते हाथ में टंगवाता है, छपाक की मौज तो कभी खीज बन जाता है और कहीं बाढ़ की आपदा बन सबको सताता है. इस तुकबंदी की रूपरेखा में समाहित एक विज्ञान है जिसे मॉनसून कहते हैं. जानिए इससे जुड़े पहलू और समझिए इसके पीछे का पूरा खेल साइंसकारी के इस एपिसोड में.
    8 min
  • कहाँ से शुरू होता है अंतरिक्ष: Ep 11
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए मानव अंतरिक्ष यात्रा के बारे में. क्यों ज़रूरी है हमारे लिए ये जानना कि अंतरिक्ष कहाँ से शुरू होता है. जानिए क्यों चल रही है 'स्पेस रेस'? क्या है 'कार्मन लाइन'? स्पेस से जुड़ी और भी कुछ मज़ेदार बातें.
    9 min
  • इंसान के शरीर में सुअर का दिल: Ep 10
    ये सुनने में फनी लग सकता है पर है ये बहुत कठिन काम और साइंटिस्ट इसे एक ब्रेकथ्रू सर्जरी बता रहे. जानिए क्या है इसके पीछे का साइंस. पहले ये इतना मुश्किल था और अब ये कैसे मुमकिन हो गया. जानिए ऐसा क्या था जो बेनेट को इंसानी दिल नहीं लगाया जा सकता था.
    11 min

About Sciencekari

From the publisher's feed

कहते हैं न कि जो देखो वो विज्ञान है, जो हो रहा वो भी विज्ञान. Pen की nip से लेकर pant की zip तक science की deep ज्ञान को समझा रहे हैं Ayush बड़े Sciencekari तरीके से हर बुधवार सिर्फ बाजा पर.