Sciencekari

Sciencekari

By Lallantop BaajaScience
Download on the App Store

Sciencekari episodes

  • पक्षियों के 'वी' आकर में उड़ने के पीछे साइंस है: Ep 25
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए पक्षियों के उड़ने के एक खास तरीके के पीछे की साइंस के बारे में. जानिए इस एपिसोड में की क्यों पक्षी अंग्रेजी के 'वी' शब्द के आकार में उड़ते हैं. और सुनिए की इंसानो द्वारा हवाई जहाज को बनाने के पीछे भी किस तरह हवा में उड़ने वाले पक्षियों से प्रेरणा ली गई. जानिए बायोमिमेटिक्स क्या है और पक्षियों द्वारा बनाया गया अपवॉश और डाउनवॉश क्या है. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए हेनरी वाइमरस्कर्च की पक्षियों के उड़ने के तरीकों पर की हुई रिसर्च के बारे में.
    6 min
  • माइंड में हो टेंशन तो शुरू करिए मेडिटेशन: Ep 24
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए मेडिटेशन करने और उसके फायदों के बारे में. सुनिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन और उसके फायदों के बारे में. जानिए आज की टेंशन भरी लाइफस्टाइल में मेडिटेशन किस तरह से लोगो की मदद कर रहा है. दिमाग पर इसका असर किस तरह होता है और कितना फायदा पहुँचता है. दिमाग को पढ़ने की कोशिश करने वाली ईईजी और एफएमआरआई तकनीक क्या है. जानिए मेडिटेशन के पीछे की साइंस क्या है और वो कौन सी बातें है जो किसी आम इंसान को मेडिटेशन करने के लिए पता होनी चाहिए. इस एपिसोड में सुनिए क्या होता है पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर और इसके लक्षण.
    15 min
  • काश अल्बर्ट आइंस्टिनियम के बारे में जान पाते: Ep 23
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए रहस्यमयी तत्व आइंस्टीनियम के बारे में. जानिए इस रेडियोएक्टिव तत्त्व की उत्पत्ति के बारे में. वैज्ञानिकों ने पहली बार इस पर शोध कब किए. सुनिए क्यों इस तत्त्व का नाम मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के नाम से मिलता जुलता है. क्यों यह तत्त्व बेहद अस्थिर प्रकृति का है. साथ ही इस एपिसोड में जानिए क्या है आईवी माइक विस्फोट. पहली बार आइंस्टिनियम की खोज के बाद इसे लैब में बनाने में नौ साल क्यों लग गए. जानिए आइंस्टिनियम को लैब में बनाने की मुश्किल प्रक्रिया के बारे में.
    7 min
  • धरती पर मिट्टी चाँद की: Ep 22
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए चाँद की मिट्टी पर पौधे उगाने के अमेरिकी एक्सपेरिमेंट के बारे में. जानिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस और अमेरिका के बीच शुरू हुई अंतरिक्ष में अपनी छाप छोड़ने की होड़ में कौन आगे निकला. इसके अलावा आयुष से सुनिए अमेरिका के अपोलो मिशन के बारे में. इस एपिसोड में आप सुनेंगे चाँद की मिट्टी पर कौन से पौधे को उगाने का प्रयास किया गया और पौधा उगाने के बाद का नतीजा क्या रहा. साथ ही जानिए नासा का आखरी अपोलो मिशन कब हुआ और उसके बाद से अब तक नासा ने चाँद पर किसी भी इंसान को क्यों नहीं भेजा. और जानिए नासा अगले कौन से मिशन के ज़रिए चाँद पर इंसान को भेजने की तैयारी कर रहा है.
    10 min
  • धरती का जल और हमारा कल: Ep 21
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए आयुष के साथ ब्रह्मांड में पानी होने और पानी के अस्तित्व की वजह क्या है. क्यों दूसरे ग्रह की तलाश में इंसान सबसे पहले पानी ही ढूंढ़ता है. हमारे शरीर में और इस धरती पर पानी की सही मात्रा कितनी है. धरती पर पानी होने के विज्ञान में कितने सिद्धांत हैं और वो सिद्धांत आखिर क्या है. इस एपिसोड में सुनिए की धरती पर इतनी मात्रा में पानी आया कहाँ से. और इस एपिसोड के अंत में जानिए धरती पर पानी होना, हमारे सौर मंडल में ग्रहों की स्थिति पर किस तरह से निर्भर करता है.
    6 min
  • थकान दूर करने को कॉफ़ी काफी नहीं: Ep 20
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए नींद आने के कारण क्या होते हैं. ज़्यादा नींद आने से, बार बार थकान आने से छुटकारा कैसे पाया जाए. जानिए क्या होते हैं न्यूरॉन और क्या हैं दिमाग के भीतर इनका काम. अगर कॉफ़ी में कैफीन है तो ये एडेनोसीन और एटीपी क्या है और शरीर में ये किस तरह काम करते हैं. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए क्या है कैफीन और कैसे इंसानी शरीर को इसकी आदत लग जाती है.
    6 min
  • मच्छर को मारेंगे मच्छर: Ep 19
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर के बारे में जो हर साल सबसे ज्यादा इंसानी मौतों का कारण है. एक छोटा सा मच्छर कितना खतरनाक है हमारे लिए? जानिए कैसे एक प्रयोग मच्छरों को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है. दुनिया के किन देशों में ये प्रयोग किया जा रहा है? किन जगहों पर इसे आने वाले दिनों में किया जाएगा. समझिए कैसे मच्छर ही मच्छर का दुश्मन बन अपनी प्रजाति का खात्मा कर सकते हैं. साथ ही जानिए ये प्रयोग कितना खतरनाक साबित हो सकता है और क्यों दुनिया में कुछ लोग इस प्रयोग का विरोध कर रहे हैं?
    9 min
  • भयंकर सर्दी में भीषण गर्मी की बात: Ep 18
    साइंसकारी के इस एपिसोड में बात पिछले कुछ सालों से पड़ रही भीषण गर्मी के बारे में. जानिए क्यों साउथ-ईस्ट एशिया बन गया है धरती का एक गर्म कोना. समझिए 'हीट-वेव' का साइंस. जानिए क्या होता है 'अल-नीना'. क्या हैं बढ़ते तापमान के कारण. जानिए कैसे 1 डिग्री बढ़े धरती के तापमान ने क्या कुछ बदल दिया है.
    10 min
  • कितने सैटेलाइट देख रहे हैं आपकी लाइव लोकेशन: Ep 17
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए हमारे स्मार्ट फोन की एक फ्री सर्विस जो हमारे बड़े काम आती है. जानिए क्या होता है जीपीएस? हमारे बारे में हमसे ज्यादा खबर रखने वाला हमारा फोन हमारे साथ जहां भी जाता है हमारी लोकेशन अपने पास ज़ेहन में रखता जाता है. जानिए कैसे पता लगती है हमारी लाइव लोकेशन. जानिए कितने सैटेलाइट लगते हैं आपकी लोकेशन को पता करने में. आइंस्टीन का है जीपीएस से कनेक्शन. समझिए इसका पूरा साइंस.
    9 min
  • मुर्गी पहले आई या अंडा?: Ep 16
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए बात दुनिया की ऐसे बहस की जिसका जवाब अरस्तु जैसे दार्शनिक को नहीं मिला. जानिए क्या है अंडे और मुर्गी की बहस का इतिहास. अंडो के करोड़ों साल पुराने इतिहास और साइंस को समझिए.
    5 min

About Sciencekari

From the publisher's feed

कहते हैं न कि जो देखो वो विज्ञान है, जो हो रहा वो भी विज्ञान. Pen की nip से लेकर pant की zip तक science की deep ज्ञान को समझा रहे हैं Ayush बड़े Sciencekari तरीके से हर बुधवार सिर्फ बाजा पर.