Sciencekari

Sciencekari

By Lallantop BaajaScience
Download on the App Store

Sciencekari episodes

  • जानिए टीकाकरण पर भरोसे का कारण: Ep 45
    साइंसकारी के इस एपिसोड में बात हो रही है वैक्सीनेशन यानि टीकाकरण की. जानिए किसी भी बीमारी और वायरस से बचने के लिए किसी खास तरह का टीकाकरण क्यों ज़रूरी है. सुनिए एपिसोड में कि वैक्सीनेशन के क्या फायदे हैं और कितने समय तक कारगर होते हैं. एपिसोड में आप जानेंगे कि भारत में वैक्सीनेशन कब शुरू हुआ था. इसके अलावा पोलियो, स्पेनिश फ्लू, मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस इन्फेक्शन यानि दिमागी बुखार, टिटनस, पर्ट्यूसिस यानि काली खांसी, हेपटाइटिस बी और डिप्थीरिया जैसी संक्रामक बिमारियों की भी बात एपिसोड में हो रही है. जानिए साइंसकारी में इन बिमारियों लक्षणों के बारे में. साथ ही एपिसोड में जानिए कि इन बिमारियों से बचने में टीकाकरण किस प्रकार मददगार साबित होता है.
    11 min
  • क्या शुक्र गृह पर जीवन होने का शुक्र मना सकते हैं?: Ep 44
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप जानेंगे वीनस यानि शुक्र गृह पर फॉस्फीन की खोज के बारे में. जानिए एपिसोड में कि शुक्र गृह पर फॉस्फीन गैस की खोज वहां जीवन के संकेत क्यों दे रही है. सितम्बर 2020 में खगोल वैज्ञानिकों ने दावा किया कि शुक्र के बादलों में फॉस्फीन गैस मौजूद है. जानिए एपिसोड में कि इसके क्या मायने हैं. शुक्र पर इतनी मात्रा में फॉस्फीन आई कहाँ से और इस गैस के पाए जाने के बाद वहां जीवन होने की बात क्यों की जा रही है. जानिए एपिसोड में कि वीनस यानि शुक्र पर फॉस्फीन किस प्रकार ढूंढी गई है. साथ ही सुनिए एपिसोड में कि क्या वजह है की शुक्र गृह पर इंसानो का रहना कठिन क्यों है
    7 min
  • साबुन या सैनिटाइज़र काम कैसे करते हैं?: Ep 43
    साइंसकारी इस एपिसोड में जानिए साबुन और सैनिटाइज़र के बारे में. एपिसोड में आयुष बता रहे हैं की क्यों कोविड जैसी महामारी के समय विशेषज्ञों ने साबुन और सैनिटाइज़र के बार बार प्रयोग की सलाह दी थी. जानिए साबुन और सैनिटाइज़र बनते कैसे हैं. सैनिटाइज़र के काम करने का तरीका और साबुन के काम करने के तरीके में किस प्रकार अंतर है. सैनिटाइज़र का उपयोग किन स्थितियों में साबुन से कम उपयोगी साबित होता है. एपिसोड में आप जानेंगे की कोविड जैसे वायरस को साबुन किस प्रकार मारता है.
    6 min
  • हमारी इन हरकतों से महामारी फिर आएगी: Ep 42
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए महामारियों के कारणों पर नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के बारे में. जानिए एपिसोड में कि क्लाइमेट चेंज किस प्रकार महामारियों का कारण बन रहा है. धरती का बढ़ता तापमान जीवों के विस्थानपन के लिए किस प्रकार ज़िम्मेदार है. पशु-पक्षियों का नई जगह प्रवास करना किस प्रकार नए वायरस को भी जन्म दे सकता है. साथ ही सुनिए कैसे इंसानी हरकतें अनजाने वायरस ऑउटब्रेक के लिए ज़िम्मेदार हैं. इसके अलावा एपीसोड में जानिए की आने वाले समय में महामारियों के लिए किस प्रकार से तैयार रहा जा सकता है.
    8 min
  • कुछ लोगों को ज़्यादा सिरदर्द क्यों होता है?: Ep 41
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए सिर में होने वाले दर्द और उसके पीछे के कारणों के बारे में. जानिए भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में सिरदर्द एक आम समस्या कैसे बन चुकी है. एपिसोड में जानिए माइग्रेन क्या है और इसके क्या लक्षण क्या है. सुनिए एपिसोड में कि डब्लूएचओ के मुताबिक़ लगभग 70 प्रतिशत आबादी को हैडेक की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. एपिसोड में जानिए डब्लूएचओ के बताए इन आंकड़ों में किस आयुवर्ग के लोग सबसे ज़्यादा है. जानिए एपिसोड में कि सिर में होने वाला दर्द कितने प्रकार का होता है. इसके अलावा जानिए कि दुनिया में लोगों को सबसे ज़्यादा होने वाला हैडेक किस प्रकार का है. साथ ही एपिसोड में जानिए कि सेरीडॉन दवा सिरदर्द में किस प्रकार से मदद करती है.
    8 min
  • चंद्रमा का पिछला भाग और भी बदसूरत है: Ep 40
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए चाँद के न दिखने वाले दूसरे हिस्से के बारे में. जानिए एपिसोड में चंद्रमा के दोनों भागो में क्या अन्तर है. साइंसकारी में आयुष बता रहे हैं कि हमे चंद्रमा का सिर्फ एक भाग ही क्यों दिखाई देता है. जानिए एपिसोड में कि वैज्ञानिकों द्वारा पहली बार चंद्रमा के दूसरे भाग को कब देखा गया. साथ ही एपिसोड में आयुष चंद्रमा के दोनों हिस्सों की सतहों पर मिलने वाले अंतर को भी बता रहे हैं. एपिसोड में जानिए रूस के उस मिशन के बारे में जिसके ज़रिए पहली बार चंद्रमा के न दिखने वाले पिछले हिस्से को देखने और समझने में कामयाबी मिली.
    14 min
  • धरती पर उड़ती हुई ऑब्जर्वेटरी है सोफ़िया: Ep 39
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए चाँद पर पानी खोजे जाने के नासा के नए मिशन के बारे में. इससे पहले तक चाँद के ध्रुवीय क्षेत्रों में पानी बर्फ के रूप में जमे होने का पता चला था. जानिए चाँद की ऐसी सतह जहाँ सूर्य किरणे पहुँचती हैं वहां जमे हुए रूप में पानी कैसे ढूंढ निकाला गया है. जानिए हवा में उड़ने वाली ऑब्जर्वेटरी यानि वेधशाला सोफ़िया के बारे में. सोफ़िया दुनिया की सबसे बड़ी फ्लाइंग ऑब्जर्वेटरी है. चांद पर पानी को लेकर पहले हुए खोज के मुक़ाबले यह खोज क्यों महत्त्वपूर्ण है. इसके साथ ही एपिसोड में जानिए की चाँद पर मानव अंतरिक्ष अभियानों के भविष्य के लिए इसके क्या मायने हैं.
    8 min
  • हेडफोन के 'चुम्बक' गाने कैसे सुनाते हैं: Ep 38
    साइंसकारी के इस एपिसोड में सुनिए स्पीकर और हेडफोन्स में चुम्बक होने के पीछे की साइंस को. जानिए स्पीकर से आवाज़ आने के लिए चुम्बक का इस्तेमाल क्यों ज़रूरी है. जानिए एपिसोड में कि ध्वनि तरंगे या साउंड वेव क्या होती हैं. साउंड वेव को प्रेशर वेव क्यों कहते हैं और ये किस प्रकार काम करती हैं. क्यों ध्वनि तरंगे अंतरिक्ष में ध्वनि नहीं करती. एपिसोड में सुनिए चुम्बक की खोज से जुड़ी कहानी के बारे में. जानिए बिजली के तार में करंट बहा कर उसे चुम्बक की तरह किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है. सुनिए चुम्बक और चुम्बकीय ध्रुवों के बारे में कि ये ध्वनि या आवाज़ निकलने के लिए किसी भी यन्त्र में किस प्रकार इस्तेमाल हो रहे हैं.
    8 min
  • विंड टर्बाइन हवा से पानी निकाल देगी:: Ep 37
    साइंसकारी के इस एपिसोड में जानिए विंड टर्बाइन से ऑक्सीजन और पानी निकलने की प्रक्रिया के बारे में. जानिए यह आईडिया पीएम मोदी ने किसे दिया. एपिसोड में सुनिए की इस आईडिया को देने के बाद ट्रोल होने के बावजूद यह कितना सही है. जानिए विंड टर्बाइन कैसे काम करता है. इसके साथ ही सुनिए की विंड टर्बाइन से पानी और ऑक्सीजन अलग करने का तरीका साइंस के कितना करीब है. क्या विंड टर्बाइन के इस्तेमाल में ईधन खर्च होता है. साथ ही जानिए की प्राचीन सभ्यताएं जाल बिछा कर कोहरे से पानी कैसे निकल लेती थी. सुनिए आज के समय में इस तरीके के लिए एटमोस्फेरिक वाटर जनरेटर कैसे काम करते हैं.
    8 min
  • इस दवा की एक डोज़ बना सकती है ज़ॉम्बी: Ep 36
    साइंसकारी के इस एपिसोड में आप सुनेंगे अमेरिका में बढ़ते जाइलाज़ीन नामक ड्रग के बढ़ते खतरे के बारे में. अमेरिका में हाल ही में जाइलाज़ीन ड्रग के इस्तेमाल से मरने वालो की संख्या में उछाल आया है. इस ड्रग के सेवन के बाद लोग अजीब हरकते करते नज़र आ रहे हैं. एपिसोड में जानिए क्यों इसे अमेरिका का ज़ॉम्बी क्राइसिस कहा जा रहा है. जानिए ऐसा क्या है इस ड्रग में की लोग इसके इस्तेमाल के बाद ज़िंदा लाश बन रहे हैं और उनके शरीर सड़ रहे हैं. जानिए क्या है जाइलाज़ीन ड्रग और इसका असर किस तरह से होता है. इसके अलावा एपिसोड में आप जानेंगे की इस तरह के जानलेवा ड्रग का इस्तेमाल लोग आखिर क्यों कर रहे हैं.
    8 min

About Sciencekari

From the publisher's feed

कहते हैं न कि जो देखो वो विज्ञान है, जो हो रहा वो भी विज्ञान. Pen की nip से लेकर pant की zip तक science की deep ज्ञान को समझा रहे हैं Ayush बड़े Sciencekari तरीके से हर बुधवार सिर्फ बाजा पर.