Hello Doctor

Hello Doctor

By Aaj Tak Radio
Download on the App Store

All Hello Doctor episodes

  • कब्ज़ इन गंभीर बीमारियों को दे सकती है जन्म, ऐसे पाएं छुटकारा: हेलो डॉक्टर, Ep 88
    कब्ज़ से कभी न कभी सब परेशान होते हैं. लेकिन कब्ज़ होने के पीछे असली वजह क्या है? इसके वो कौन से लक्षण है जो आपको एकदम इग्नोर नहीं करने चाहिए? नज़रअंदाज़ करने से आप किन बीमारियों को देते हैं न्योता और खानपान में क्या शामिल करने से इससे मिल सकती है राहत? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन की डायरेक्टर डॉक्टर फराह इंग्ले की बातचीत.
    24 min
  • मुंह से बदबू आना किन बीमारियों का लक्षण, ऐसे पाएं छुटकारा: हेलो डॉक्टर, Ep 87
    मुंह की बदबू से लगभग हर कोई परेशान रहता है. लेकिन आखिर क्यों आती है मुंह से बदबू? अगर बदबू बहुत ज़्यादा आती है तो इसका इलाज क्या है? खाने में हमें किन चीज़ों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए और मुँह की बदबू किन बिमारियों की तरफ इशारा करती है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू और आइडियल डेंटल केयर के डायरेक्टर डॉ अवि रामावत की बातचीत
    24 min
  • सर्द मौसम में अगरआप पर छाई रहती है उदासी तो ज़रूर सुनें : हेलो डॉक्टर, Ep 86
    विंटर डिप्रेशन क्या और क्यों होता है? ये अक्सर ठंड के मौसम में ही क्यों होता है? इसके लक्षण क्या होते हैं और खुद को कैसे सर्दियों में होने वाली उदासी से बचाएं? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल मुलुंद में कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉक्टर पारुल टांक की बातचीत.
    18 min
  • अगर ठंडे रहते हैं हाथ पैर तो हो सकती हैं ये बीमारियां: हेलो डॉक्टर, Ep 85
    सर्दियों में क्या आपके हाथ पाँव अक्सर ठंडे रहते हैं? क्या ये आम समस्या है या फिर कुछ बीमारियों के तरफ भी इशारा करता है? इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? सुनिए आज के हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में खुशबू और फोर्टिस हॉस्पिटल में जनरल फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप शाह की बातचीत.
    17 min
  • इन गलतियों के चलते होती है किडनी ख़राब, ऐसे करें बचाव : हेलो डॉक्टर, Ep 84
    किडनी की बीमारी के संकेत हमारा शरीर बहुत पहले से देने लगता है. लेकिन वो कौन से लक्षण है और इसे कैसे पहचाने? कब किडनी फेल होने के खतरा होता है और क्या पेनकिलर खाने से किडनी पर असर पड़ता है? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू और CK बिरला हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विक्रम कालरा की बातचीत.
    24 min
  • सर्दियों में दिल के मरीज हो जाएं सावधान, ऐसे करें बचाव: हेलो डॉक्टर, Ep 83
    कई रिसर्च में पता चला है कि ठंड के मौसम में हार्ट अटैक और गंभीर तरीके से आते हैं. ऐसा क्यों होता है? किन लक्षणों से आपको सर्दियों में सतर्क हो जाना चाहिए और युवाओं को इस मौसम में हार्ट अटैक से कितना खतरा रहता है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में खुशबू और BLK-MAX हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सुभाष चंद्र की बातचीत.
    17 min
  • जानलेवा प्रदूषण से कैसे बचें, सुनिए डॉक्टर के टिप्स: हेलो डॉक्टर, Ep 82
    प्रदूषण की वजह से किन बीमारियों का खतरा ज़्यादा बढ़ जाता है? बाहर जाते वक्त मास्क किस तरह का पहने और खान पान में किन बदलावों से बढ़ते हुए प्रदूषण का असर आपकी सेहत पर कम होगा? सुनिए हेलो डॉक्टर में खुशबू और गुरुग्राम के सीके बिरला हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर कुलदीप कुमार की बातचीत.
    19 min
  • सिर्फ़ प्लेटलेट की कमी से नहीं होता डेंगू गंभीर, ये वजहें भी है अहम : हेलो डॉक्टर, Ep 81
    डेंगू को प्लेटलेट्स से क्या दुश्मनी है? क्यों डेंगू बुखार में इसकी कमी होती है? क्या सिर्फ डेंगू का खतरा तब ही रहता है जब प्लेटलेट्स कम होते हैं? किन और लक्षणों पर गौर करने की ज़रूरत और ऐसा क्या खाए पिएं की डेंगू होने की संभावना कम रहे? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में खुशबू कुमार और SL रहेजा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर पारितोष बघेल की बातचीत.
    21 min
  • सर्दी के मौसम में सताने वाली बीमारियों से कैसे बचें : हेलो डॉक्टर, Ep 80
    सर्दियों के मौसम में वो कौन सी बीमारियां है जिससे सतर्क रहने की जरूरत है? कौन से लोग इन बिमारियों के घेरे में जल्दी आते हैं? ऐसे मौसम में किन किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए और डाइट में क्या शामिल करें ताकि सर्दियों में सेहत दुरुस्त रहे? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू कुमार और फोर्टिस हॉस्पिटल में फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप शाह की बातचीत.
    21 min
  • बार बार पैर हिलाने की आदत किसी बीमारी का लक्षण है? : हेलो डॉक्टर, Ep 79
    क्या आपको भी पैरों में एक अजीब सी सनसनाहट महसूस होती है? बार बार पैर हिलाने से बेहतर लगता है और नसों में करंट चलता है? ये सारे लक्षण किस बीमारी की ओर इशारा करता है? और किस तरह के खानपान से इसे ठीक किया जा सकता है? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' में ख़ुशबू कुमार और फॉर्टिस हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर कौस्तुभ महाजन की बातचीत.
    26 min