Hello Doctor

Hello Doctor

By Aaj Tak Radio
Download on the App Store

Hello Doctor episodes

  • कान में दर्द हो रहा हो तो भूलकर भी न करें ये गलतियां : हेलो डॉक्टर, Ep 78
    कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा है. इसके साथ कुछ भी ऐसा करना लेने के देने पड़ सकते हैं. फिर कान की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? क्या कान में पानी तेल डालना हमेशा सही होता है और काना में दर्द की समस्या है तो कब डॉक्टर से सलाह ज़रूरी हो जाती है? सुनिए आज के हेलो डॉक्टर में खुशबू कुमार और गंगाराम हॉस्पिटल में ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर जसवीर सिंह की बातचीत.
    33 min
  • कील मुहांसे, डार्क सर्कल्स और आधी अधूरी दाढ़ी से परेशान हैं तो जान लीजिए इलाज : हेलो डॉक्टर, Ep 77
    अगर आप भी आधी अधूरी दाढ़ी से परेशान है तो आपको क्या करने की ज़रूरत है? कब इस प्रॉब्लम को लेकर डॉक्टर के पास जाना है और कब तक नैचुरली ही ठीक किया जा सकता है? साथ ही अगर चेहरे पर पिम्पल्स, डार्क सर्कल्स है तो उससे कैसे डील करें? सुनिए आज के 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में खुशबू और डर्मेटोलॉजिस्ट नेहा सोरी की बातचीत
    29 min
  • गठिया के लक्षण, इलाज और खान-पान से जुड़ी सावधानियां : हेलो डॉक्टर, Ep 76
    आज वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर जानिए गठिया के परेशानी से कैसे निपटें? आपको कैसे पता चलेगा कि कौन से गठिया से आप जूझ रहे हैं? क्यों गठिया के पहले तीन स्टेज में लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है और ऐसे में आपको अपने खान पान का कैसे ध्यान रखना है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में खुशबू कुमार और मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी में ज्वाइंट रिकंस्ट्रक्शन यूनिट के हेड एंड सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर रमणीक महाजन की बातचीत.
    27 min
  • इन परेशानियों से जूझ रहे हैं तो मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना शुरू कर दें : हेलो डॉक्टर, Ep 75
    मानसिक तनाव की शिकायत तो आज के टाइम पर सभी को रहती है. लेकिन ये तनाव कब बीमारी का रूप लेने लगता है? किन लक्षणों से पता चलेगा कि आप मानसिक बिमारी की तरफ बढ़ रहे हैं? इससे बाहर निकलने के रास्ते क्या है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में खुशबू कुमार, टाटा ट्रस्ट के मेंटल हेल्थ इनिशिएटिव को लीड करने वाली क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर तसनीम और फोर्टिस हॉस्पिटल मुंबई में साइकेट्रिस्ट डॉक्टर केदार तिलवे की बातचीत.
    31 min
  • दिल रखना है दमदार तो क्या करें, क्या ना करें? : हेलो डॉक्टर, Ep 74
    अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से आजकल ज्यादातर लोग बीमारी से पीड़ित है. ऐसे में अपने दिल का ख्याल कैसे रख सकते हैं? वो कौन से लक्षण है जिसपर आपको नज़र रखना चाहिए और वक्त रहते किन चीज़ों को अपनी आदतों से हटा देने की ज़रूरत है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में खुशबू कुमार और सीनियर कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विवेक कुमार की बातचीत.
    23 min
  • माइग्रेन क्यों होता है और इसका इलाज क्या है?: हेलो डॉक्टर, Ep 73
    माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है. तो माइग्रेन के लक्षण क्या हैं, आम सिर दर्द और माइग्रेन में क्या फ़र्क़ है? माइग्रेन होता कैसे है, यह किन वजहों से बढ़ता है और इसका इलाज क्या है, सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में सर गंगाराम अस्पताल के डॉ पीके सेठी के साथ प्रतीक वाघमारे की बातचीत.
    30 min
  • दर्द की दवाइयां कब लें और कब नहीं, जान लीजिए शरीर पर इसका इफ़ेक्ट : हेलो डॉक्टर, Ep 72
    बदलती जीवनशेली में पेनकिलर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है. लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए कितना नुकसानदेह है? किन पेनकिलर्स से दूरी बना लेना ही सही है? क्या पीरियड्स और प्रेग्नेंसी में पेनकिलर्स लेना चाहिए और दर्द की दवाइयों पर निर्भरता कम करने के क्या ऑप्शंस है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में ख़ुशबू और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भाटी बातचीत.
    27 min
  • 5 चीज़ें जिनका खान पान में शामिल होना ज़रूरी! : हेलो डॉक्टर, Ep 71
    खाना तो हम सब खाते हैं लेकिन ये कैसे तय करें कि जो पेट में जा रह है वो पोषण से भरपूर हो? वो कौन सी चीजें है जो आपकी डाइट में हमेशा शामिल होने चाहिए और अनहेल्थी डाइट की वजह से किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में ख़ुशबू और सीके बिरला हॉस्पिटल में क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर प्राची जैन की बातचीत.
    30 min
  • कॉरपोरेट में घंटों काम करने वालों के लिए हेल्दी फॉर्मूला: हेलो डॉक्टर, Ep 70
    ऑफिस के काम के प्रेशर की हर कोई शिकायत करता है, लेकिन जब ये मानसिक तनाव का रुप लेने लगे तब इसे मैनेज करना आना चाहिए. तो वर्क प्रेशर को कैसे हैंडल करें, कौन सा योग स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और वर्क-लाइफ बैलेंस को कैसे मेंटेन करें? सुनिए 'हेलो डॉक्टर' के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे कॉर्पोरेट लाइफ कोच डॉ मिक्की मेहता से.
    25 min
  • जोड़ों के दर्द से पाइए परमानेंट निजात, जानिए क्या है इलाज: हेलो डॉक्टर, Ep 69
    महामारी के बीच जोड़ों में दर्द के मामले बढ़े हैं, हालांकि इसमें कोरोना की कोई भूमिका नहीं है. लेकिन जोड़ों में दर्द होने के क्या कारण हैं, किन तरीकों से जोड़ों के दर्द से झुटकारा पाया जा सकता है, सुनिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे और डॉ सिद्धार्थ शाह की बातचीत.
    33 min

About Hello Doctor

From the publisher's feed

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems.