Naishadh Parmar

हमारे रिश्ते और हम


Listen Later

कई बार छोटी बातें बड़े काम की होती है .. सुनिए मेरी कोशिश ये बताने की की क्या है वो बातें जिन्हें ध्यान रखना है हमें ... #KEM_CHHO ❤❤❤✌#FIVE_POINT_TO_kEEP_LOVED_ONE_FOREEVER
कुछ मिनिटों पहेले मैंने एक लाइव किया है ,
उसे सुने और उस लाइव मे हुई बातों का सार पाँच बिन्दुओ को ध्यान मे रखके यह लिखने की कोशिश को स्वीकारे ॥ ये पाँच बिन्दु आपके निजी जीवन मे मधुरता और स्वस्थ रिश्ते बनाए रखने मे जरूर उपयोग मे आएंगे ॥ अस्तु
#सम्पूर्ण_ध्यान_देना
* सुनिश्चित करें कि आप बोलने वाले के सामने बैठ उसके चेहरे पे सम्पूर्ण ध्यान दे रहे है
* वक्ता को अपना अविभाजित ध्यान दें और उनके संदेश को स्वीकार करें
* अपनी घड़ी, फोन, अन्य लोगों या गतिविधियों में या कमरे से बहार मत देखो
* अन्य बिन जरूरी बातचीत से परहेज करे
#दिखाएं_कि_आप_सुन_रहे_हैं
* आपकी शारीरिक भाषा से पता चलना चाहिए ही की आप उसको ध्यान से सुन रहे है
* बोलने वाले को ' काम शब्दों मे ' मौखिक टिप्पणियों से उसकी बात जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं
* सुनिश्चित करें कि आपकी मुद्रा और उसके प्रति व्यवहार खुले और आमंत्रित हैं
* चेहरे के भाव से जताइए ,जैसे कि सहमति या साथ ।
#प्रतिक्रिया_संभालकर_करें
* संबंधित और प्रासंगिक प्रश्न ही कम शब्दों मे पूछें
* उस प्रश्न के जवाब मे से क्या कहा गया है, उस पर चिंतन करें
* स्पष्टीकरण बार बार न मांगे , जरूरी लगे तभी मांगे
* बोलने वाले की की टिप्पणियों का सारांश जरूर होने पे दें।
#उचित_जवाब_ही_दे
* बोलने वाले को सन्मान पूर्वक अपनी राय दे , उपदेश न दे
* मौखिक रूप से स्पीकर पर हमला करने से बचें और उन्हें नीचे दिखाने से बचें
* आवाज धीरी , उचित स्वर के साथ खुले तौर पर, ईमानदारी से जवाब दे
* बोलने वाले व्यक्ति के साथ व्यवहार ऐसा करे ताकि उसे महेसुस हो की आप उसके साथी और सहयात्री हो । ना की आप उस से ज्यादा ज्ञानी,अनुभवी,मजबूत,महान हो ॥ ये उनको और कमजोर बनाता है
#न्यायिक_जजमेंटल_न_बने
* आप सुन रहे है , तो दिल से सुने
* आपका सुनना सहानुभूति पूर्ण और गैर निर्णयात्मक हो
* वक्ता के नजरिए से प्रश्न ,बात पर विचार करें
* बोलने वाले को अपने तरीके से अपने शब्दों मे ही बात चलाने दें
* अपनी टिप्पणियों के साथ बोलने वाले की आधी बात मे कूदने से पहले पूरे संदेश को सुनो ।
(अगर काही लिखने मे चूक हो आप बताइए जरूर ; आपका नैषध )
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Naishadh ParmarBy Naishedhkumar Parmar