चैट-नी, बातों की चटनी शो के इस एपिसोड में आप सुनेंगे रिलेशनशिप में चीटिंग के इमोशनल तरीकों पर गर्वित और गरिमा की बातचीत. जानिए इमोशनल चीटिंग के आज के ज़माने के नए तरीके क्या हैं. एपिसोड में एक अमेरिकी डेटिंग वेबसाइट के चीटिंग पर किए गए सर्वे पर भी बातचीत की जा रही है. रिलेशनशिप में चीटिंग के पहले से मौजूद तरीकों के अलावा कौन से वो तरीके हैं जिनसे पता चलता है कि कोई आदत चीटिंग के दायरे में आती है. साथ ही एपिसोड के एंड में इमोशनल चीटिंग पर पैरोडी सांग भी सुनने को मिलेगा.