Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.ed... more
FAQs about India News - हिन्दी:How many episodes does India News - हिन्दी have?The podcast currently has 98 episodes available.
September 29, 2023Women Reservation: महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्रपति मुर्मू की लगी मुहर, दोनों सदनों में हो चुका है पासWomen Reservation: 29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही महिला आरक्षण बिल अब कानून बन गया. यह बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है आपको बता दे कि यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था. किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है ताकि वो कानून बन सके. राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया है इसके पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ कोई भी वोट नहीं पड़ा है. सभापति जगदीप धनखड़ ने इसे ऐतिहासिक विजय करार दिया. इससे पहले महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में पीएम मोदी ने सभी सांसदों का शुक्रिया किया. उन्होने कहा कि बिल पर सार्थक चर्चा हुई है. नारी शक्ति को विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक से नहीं मिल रहा है. इस विधेयक के प्रति सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बिल से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा. सभी सदस्यों और राजनीतिक दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और 'नारी शक्ति' को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आइए देश को एक मजबूत संदेश दें. आपको बता दें कि लोकसभा में ये बिल पास हो चुका है. Women Reservation Bill: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास, पीएम ने जताया आभार...more1minPlay
September 29, 2023UP: मैनपुरी के एक अस्पताल ने लड़की को मौत के बाद बाहर फेंका, परिजन बोले- गलत इलाज से हुई मौतUP: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक 17 साल की लड़की की अस्पताल के ठीक बाहर मौत हो गई, कथित तौर पर दो दिनों तक इलाज करने के बाद कर्मचारियों ने उसे वहां से हटा दिया. एक परेशान करने वाले वीडियो में दिख रहा है कि बेजान लड़की मोटरसाइकिल की सीट पर गिर पड़ी है और उसके साथ मौजूद एक महिला रोने लगी. जाहिर तौर पर महिला को ये पता चल चुका था कि लड़की अब मर चुकी है. गुरुवार को मैनपुरी के घिरोर कस्बे में हुई घटना पर अधिकारियों ने राधा स्वामी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और परिसर को सील कर दिया है. उसके परिवार ने कहा कि उसे निजी अस्पताल में "गलत इलाज" दिया गया. क्लिप में एक पुरुष और एक महिला को अस्पताल की सीढ़ियों से वापस जाते हुए दिखाया गया है. जाहिर तौर पर वे उसे उसके रिश्तेदारों की मोटरसाइकिल तक बाहर ले आए थे। एक व्यक्ति उन पर लड़की के लिए वाहन की व्यवस्था करने से पहले ही अस्पताल से निकालने का आरोप लगाते हुए कह रहा है, "तुमने बाहर निकल के डाल दिया मरीज." लड़की बेजान नजर आती है. उसकी पीठ पीछे की ओर झुकी हुई है क्योंकि वह मोटरसाइकिल पर बैठी है और उसे एक आदमी, संभवतः कोई रिश्तेदार हो वो सहारा दे रहा है . कुछ क्षण बाद, एक महिला रिश्तेदार को एहसास हुआ कि लड़की, जो अब बाइक की दोनों सीटों पर फैली हुई थी, मर चुकी है. अस्पताल का कोई स्टाफ आसपास नहीं है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग को संभालने वाले यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया Lalu Yadav के नक्शे कदम पर बिहार के मंत्री!, हाफ पैंट- टी-शर्ट में काटा चारा...more1minPlay
September 29, 2023Azadpur Mandi: दिल्ली के आजादपुर मंडी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीएशिया की सबसे बड़ी सब्जी और फलों की मंडी में शुमार दिल्ली के आजादपुर मंडी में भीषण आगलग गई है. दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है. ये आग शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर लगी. इस बीच बताया जा रहा है कि टमाटर रखने के लिए बनाए गए शेड में पहले आग लगी. आग क्यों लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है....more1minPlay
September 29, 2023Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव पर 21 लाख दीए जलाने की योजना, यूपी के पर्यटन मंत्री ने किया ऐलानAyodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश की राम नगरी (Ram Mandir) अयोध्या में इस साल दीपोत्सव और भी ज्यादा भव्य होगा. योगी सरकार ने इस दिवाली अयोध्या में 21 लाख दीए जलाने की योजना बनाई है. यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस साल वो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं. बीते साल अयोध्या में करीब 17 लाख दीए जलाए गए थे. बता दें कि अयोध्या में इस साल दिवाली बेहद खास होने वाली है. जनवरी में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. ऐसे में इस दिवाली को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या दीपोत्सव पर कहा कि ''इस साल हम 21 लाख दीए जलाएंगे. न केवल उत्तर प्रदेश और भारत के लिए बल्कि दुनिया भर के सनातन संस्कृति के अनुयायियों के लिए अयोध्या आस्था का केंद्र है. हम इस दिवाली भव्य उत्सव मनाएंगे. हम अपना ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे.'' भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी बता दें कि राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. योगी सरकार हर साल दीपोत्सव को भव्य से और ज्यादा भव्य बनाती जा रही है. दीपोत्सव के कार्यक्रम में देशभर के श्रद्धालुओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होते हैं. Punjab Viral Video: पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लड़की ने बनाई रील, वायरल हो रहा वीडियो...more1minPlay
September 29, 2023Malegaon Bomb Blast: मालेगांव बम धमाके को 15 साल पूरे, जानें- क्यों लंबित है मामला?Malegaon Bomb Blast: साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके (Malegaon Bomb Blast) को आज यानी 29 सिंतबर को 15 साल पूरे हो चुके हैं. इस बीच अब तक एनआईए की सेशन कोर्ट (NIA Session Court) में मामला लंबित है. इतने साल बीतने के बावजूद अभी तक सीआरपीसी 313 के तहत इस मामले में आरोपियों के बयान तक दर्ज नहीं हुए हैं. इनमें 3 आरोपी को बरी किया जा चुका है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं. सेशन कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया उधर, 29 सितंबर को यानी शुक्रवार को मामले के आरोपी समीर कुलकर्णी ने मुंबई में सेशन कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में मैं न्याय पाने में सक्षम नहीं हूं. साथ ही इस कारण उन्होंने अपनी भारतीय नागरिकता को त्यागने का भी ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने सेशन कोर्ट के बाहर "ना- लायक भारतीय " का बोर्ड लेकर प्रदर्शन किया. बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा नंबर एक आरोपी बता दें कि भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा नंबर एक आरोपी हैं. याद रहे कि की बीते 25 सिंतबर को एनआईए कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है. हालांकि एक आरोपी के कोर्ट में नहीं पहुंचने की वजह से यहां आरोपियों के बयान दर्ज नहीं हो सका....more2minPlay
September 29, 2023Kotkapura Goli Kand: कोटकपुरा गोलीकांड में पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को बड़ी राहत, जानिए क्या था मामलाकोटकपूरा पुलिस गोलीकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत 6 आरोपियों को अग्रिम जमानत दी है. इस मामले में अग्रिम जमानत पाने वाले लोगों में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी और सस्पेंडेड IG परमराज सिंह उमरानंगल भी शामिल हैं. अदालत ने इस मामले में जांच पूरी होने का हवाला देते हुए सभी याचिकाकर्ताओं को ये लाभ मुहैया कराया. साथ ही हाईकोर्ट ने हिदायत दी कि सभी याचिकाकर्त्ता जांच में सहयोग करने के साथ ही गवाहों को भी प्रभावित करने की कोई कोशिश नहीं करेंगे. इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था. कोटकपूरा गोलीकांड आखिर है क्या? कोटकपूरा गोलीकांड पंजाब के हर चुनाव में बड़ा मुद्दा रहा है. दरअसल, अक्टूबर 2015 में हुए इस गोलीकांड में पुलिस पर ज्यादती के आरोप लगे. पुलिस पर आरोप था कि धरने पर बैठी सिख संगत के खिलाफ जबरन जानलेवा हमले का मामला दर्ज करके सबूत और गवाह जुटाए. कहा गया कि इस मामले को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया. कोटकपूरा गोलीकांड में दो लोगों की मौत भी हुई थी. Delhi Gold Heist: दिल्ली के शोरूम से सबसे बड़ी चोरी करने वाले 3 चोर छत्तीसगढ़ से हुए गिरफ्तार...more1minPlay
September 29, 2023Punjab Viral Video: पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लड़की ने बनाई रील, वायरल हो रहा वीडियोPunjab Viral Video: पुलिस की गाड़ी देखकर लोग अक्सर किनारे हो जाते हैं. रात के समय सायरन सुनते हैं तो रास्ता बदल लेते हैं. लेकिन पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में एक लड़की ने हदें पार कर दी. पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लड़की ने रील बनाई. इस दौरान पुलिस अधिकारी भी सामने खड़े होकर सारा तमाशा देखते रहे. पंजाबी गाने पर डांस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखता है कि बीच सड़क पर पंजाब पुलिस की जीप खड़ी है. जीप के ऊपर बत्ती भी जल रही है. इसी दौरान एक लड़की आती है और गाड़ी के बोनट पर चढ़ जाती है. इसके बाद वह कई पोज देकर रील बनाती है. 'शेर दी शेरनी' गाने पर बनी यह रील बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड की गई और वायरल हो गई. वीडियो में यह भी दिखता है कि लड़की बोनट से उतर कर गाड़ी के पास और भी पोज देती है और पुलिसकर्मी सबकुछ सामने खड़ा होकर देखता रहता है. पहले भी विवादों में रह चुकी है लड़की इस मामले में थाना डिविजन चार के थाना प्रभारी अशोक कुमार दोषी पाए गए हैं. लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वो पहले भी विवादों में रह चुकी है. इससे पहले भी उसका गोली चलाते हुए वीडियो वायरल हो चुका है. हालांकि अब वीडियो वायरल होने और चारों तरफ किरकिरी होने के बाद लड़की सफाई दे रही है. Delhi Pollution: दिल्ली में इस साल भी पटाखे बैन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया विंटर एक्शन प्लान...more1minPlay
September 29, 2023Agra: गणेश विसर्जन के दौरान आगरा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में डूबे छह लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीAgra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां गणेश विसर्जन के दौरान छह लोग यमुना नदी में डूब गए. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तीन युवकों को तो सही सलामत निकाल लिया. वहीं, तीन लोग अभी भी लापता हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तीनों युवकों की तलाश में गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं. उधर हादसे की सूचना पर तीनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है....more1minPlay
FAQs about India News - हिन्दी:How many episodes does India News - हिन्दी have?The podcast currently has 98 episodes available.