Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.ed... more
FAQs about India News - हिन्दी:How many episodes does India News - हिन्दी have?The podcast currently has 98 episodes available.
October 02, 2023Bihar Caste Census: बिहार में जारी हुई जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट, जानिए किसकी है कितनी आबादी ?बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. सोमवार को मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने इस सर्वे की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अति पिछड़ा वर्ग 36.01 %, जनरल कैटेगरी 15.52 %, अनुसूचित जाति 19.65 % और अनुसूचित जनजाति 1.68 % है. जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बधाई दी. बता दें कि जातिगत जनगणना बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्टस में से एक थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नीतीश कुमार ने लिखा कि, जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है. इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. नीतीश ने बताया कि बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा. ये भी देखें: JDU के कई सांसद और विधायक हमारे संपर्क में-चिराग पासवान...more1minPlay
October 02, 2023Rahul Gandhi : स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी ने टेका माथा, लंगर हॉल में बर्तन भी धोए, देखें VIDEORahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे. यहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका. माथा टेकने के बाद राहुल गांधी ने लंगर हॉल में बर्तन भी धोए. इस दौरान राहुल ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा था. बता दें कि इससे पहले जब वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अमृतसर आए थे तो उन्होंने पीली पगड़ी पहनी थी. केंद्र में I.N.D.I.A. गठबंधन के बाद राहुल गांधी का ये पहला पंजाब दौरा है. कांग्रेस ने ट्विट कर इसे राहुल का निजी दौरा बताया है. पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी ट्वीट किया, 'राहुल गांधी श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर आ रहे हैं. यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है. उनकी निजता का सम्मान करें. सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित न हों.' वहीं शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि राहुल गांधी को श्री अकाल तख्त साहिब भी जाना चाहिए, जिसे राहुल गांधी की दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने टैंक-तोप से उड़ाया था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वह तभी सिखों का हमदर्द मानेंगे, जब वे अपनी दादी के किए को गलत ठहराएं. उन्होंने कहा कि हमें राहुल का यह दिखावा नहीं चाहिए....more1minPlay
October 02, 2023Akhilesh Yadav: अब तो समय आ गया है...,अखिलेश यादव का BJP पर वारAkhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को हटाना चाहती है. खासकर उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को यूपी से हटाएंगे. उन्होंने जातीय जनगणना पर भी जोर दिया. सपा सुप्रीमो ने कहा कि 'अब तो हर तरफ से ये बात आने लगी है कि जातीय जनगणना हो, इसके बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं है.' इस दौरान अखिलेश यादव ने महिला विधायक को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है. भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब देश की जनता भाजपा की सरकार को हटाना चाहती है. इसे भी पढ़ें : Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव में एक्शन मोड में BJP, 54 कैंडिडेट्स के नाम हुए फाइनल बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को नोएडा सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव पहुंचे थे. यहां समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिंस यादव के दादा किशना सिंह यादव व दादी हीरा देई की मूर्ति का अनावरण किया....more1minPlay
October 02, 2023Jammu Kashmir Marathon: रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन का हुआ आयोजन, दिव्यांगों ने भी लिया हिस्साजम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 2 अक्टूबर को रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में 13 श्रेणियों में पूरे जम्मू-कश्मीर से लगभग 3000 एथलीटों ने भाग लिया. लेक व्यू पुलिस गोल्फ कोर्स बुलेवार्ड रोड श्रीनगर में आयोजित होने वाले रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने हिस्सा लिया. इस मैराथन में दिव्यांग लोगों ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया. दिव्यांग महिलाओं और बच्चों ने इस मैराथन रेस को पूरा करके शान्ति का एक अनोखा संदेश लोगों तक पहुंचाया. ये भी पढ़े- PM Modi Telangana visit: पीएम ने तेलंगाना को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, कई ट्रेन सेवा भी शुरू इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के तमाम अधिकारी वहां मौजूद रहे. और सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन कार्यक्रम को पूरा कराया गया....more1minPlay
October 02, 2023TMC Delhi Dharna : दिल्ली से केंद्र को घेरेगी TMC, मनरेगा मुद्दे पर दो दिनों तक चलेगा आंदोलनWest Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार को मनरेगा और आवास योजना का धन नहीं दिए जाने के खिलाफ टीएमसी पार्टी केंद्र सरकार के विरोध में आ गई है. टीएमसी दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार की तरफ से मनरेगा का फंड नहीं मिल रहा है. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने ने कहा, 'जब तक केंद्र बंगाल के लोगों का सही बकाया जारी नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. यह एक बार फिर बंगाल के प्रति भाजपा के सौतेले रवैये को दिखाता है. भाजपा बंगाल के लोगों के बकाये का भुगतान जबरन रोक रही है.' बता दें कि अगले दो दिनों यानी कि 2 अक्टूबर को राजघाट पर सांसदों और राज्य मंत्रियों के साथ शांतिपूर्ण धरना देगी. इसके बाद 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) जॉब कार्ड धारकों की एक रैली आयोजित करेगी. सोमवार को टीएमसी समर्थकों से भरी 49 बसें दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आएगी. इसे भी पढ़ें- Gandhi Jayanti: PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि इस मामले को लेकर टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, बैठक में तय हुआ कि '2 अक्टूबर को 1:30 बजे हम राजघाट पर एकत्रित होंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे. इसके बाद मेरे घर पर बैठक होगी और हम तीन अक्तूबर की रणनीति बनाएंगे, उस दिन हम 10-11 बजे के बीच जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे.'...more1minPlay
October 02, 2023Gandhi Jayanti: PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक पोस्ट के जरिए बापू को नमन किया. पीएम मोदी ने लिखा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं हमेशा हमारे रास्तों को रोशन करती रहेंगी...महात्मा गांधी का प्रभाव ग्लोबल है जो सभी इंसानों को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा कि हम सदा महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करते रहें...उनका विचार सभी युवाओं को उस परिवर्तन के लिए सक्षण बनाए जिसका उन्होंने सपना देखा था ताकि एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा अन्य नेताओं ने भी राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी का दिव्य हथियार बना चरखा, जानिए क्या सोच थी बापू की?...more1minPlay
October 02, 2023Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मना रहा देश, आइंस्टीन ने कही थी ये बड़ी बातभविष्य की पीढि़यों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था.' ये शब्द महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने महात्मा गांधी के लिए कहे थे. देश-दुनिया में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जा रही है. सोशल मीडिया से सड़कों तक गांधी के चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी एक ऐसा नाम हैं जिनके बिना शायद आजाद भारत की कल्पना ही नहीं की जा सकती. सत्य-अहिंसा के सिद्धांत पर चलते हुए महात्मा गांधी ने कहा था कि -'An Eye for an Eye Will Make the Whole World Blind' यानी कि आँख के बदले आँख का सिद्धांत सारी दुनिया को अंधा कर देगा. गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है और लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर कई राजनीतिक दिग्गजों ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. Gandhi Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, बोलीं- सत्य ने दिखाया मार्ग...more1minPlay
October 02, 2023Chandigarh : चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके परChandigarh : चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में सोमवार सुबह आग लग गई. आग इतनी भयावह है कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हालांकि अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है. बता दें कि फैक्ट्री में फर्नीचर बनाने का काम होता था. यहां पर लकड़ी और प्लास्टिक के फर्नीचर का सामान भी रखा हुआ है, जिससे आग तेजी से फैल रही है. इसे भी पढ़ें - UP crime: पुलिसकर्मियों पर युवती के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, ये है मामला मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फैक्ट्री भजन गायक कन्हैया कुमार के भाई सुभाष मित्तल की है. हालांकि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है. पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं. आशंका है कि फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान खाक हो चुका है....more1minPlay
October 02, 2023Gandhi Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- सत्य ने दिखाया मार्गराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति मुर्मू ने महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर कहा था कि गांधी के सत्य और अहिंसा ने दुनिया के लिए नया मार्ग खोला है. राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं कि गांधी जी ने केवल अहिंसा के लिए ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सश्क्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिए भी समर्पित भाव से कार्य किया. उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों की तरफ से गांधी जी को उनकी 154वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं कि विश्व के कई बड़े नेता गांधी जी के विचारों से प्रभावित हुए जिनमें मार्टिन लूथ किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला और बराक ओबामा भी शामिल हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा कई अन्य राजनीतिक दिग्गजों ने भी राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जिसमें पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी शामिल हैं. Gandhi Jayanti : राजघाट पहुंचे कई राजनीतिक दिग्गज, राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि...more1minPlay
October 02, 2023Manipur : मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत मेंManipur : मणिपुर में दो नाबालिग छात्रों की हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई (CBI) ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो को हिरासत में भी लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पहाड़ी जिले चुराचांदपुर (Churachandpur) से संदिग्धों को पकड़ा है. बता दें कि चुराचांदपुर, राजधानी इंफाल (Imphal) से 51 किमी दूर है और 3 मई को राज्य में हिंसा यहीं से शुरू हुई थी. चार आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं. इनके अलावा, हिरासत में ली गई दो लड़कियां इंफाल की रहने वाली हैं. मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने भी गिरफ्तारी के लिए एजेंसी को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी पोस्ट किया. इसे भी पढ़ें- Manipur violence: मणिपुर में जारी हिंसा के पीछे विदेशी साजिश- NIA 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा (Violence अभी तक चल रही है. यहां पर 27 सितंबर को नए सिरे से हिंसा भड़क गई थी. महीनों बाद इंटरनेट बहाल हुआ तो 6 जुलाई से लापता दो छात्रों की हत्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. इसके बाद आक्रोशित सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए थे. मामला तभी से गर्मा गया था....more1minPlay
FAQs about India News - हिन्दी:How many episodes does India News - हिन्दी have?The podcast currently has 98 episodes available.