पटना शहर के उत्तरी छोर पर बहने वाली गंगा नदी ने पटना शहर को न मालूम कितनी सदियों से आबाद और खुशहाल रखा। परंतु मानव की स्वार्थ पूर्ण गतिविधियों ने गंगा नदी को इस शहर से दूर कर दिया जहां से वापस लौटने की संभावना कम है। हाँ बरसाती बाढ़ के मौसम में आप गंगा नदी के उसी स्वरूप का दर्शन कर सकते हैं। गंगाजी का यह पलायन मानव निर्मित इको डिजास्टर का ही नतीजा है। गंगा के इस शहर से रूठ कर जाने या भगा देने के पीछे कई कारण है। हमारी यह पोडकास्ट इन्हीं सब कारणों की पड़ताल कर रही है।