Radio Garda,India

Radio Garda,India

By Garda TV, IndiaFictionDrama
Download on the App Store

Radio Garda,India episodes

  • दांतों के शेर हो गए ढेर !
    दांतों की साफ सफाई जरूरी है। लेकिन कुछ लोग इसे जानबूझकर खराब और गंदा करने पर तुले रहते हैं। पान गुटखा बीड़ी सिगरेट तो दाँतों के सबसे बड़े दुश्मन है। मगर कुछ लोग है जो खुद को दाँतों के शेर समझते हैं। किंतु जब दर्द होता है तो ढेर होते देर नहीं होती।
    6 min
  • शैतान की शराब !😱💀☠️🍾🍾
    शराब आदमी को बर्बाद कर देती है। शराब का अत्यधिक सेवन एक शराबी के अंदर की मनुष्यता को खत्म कर उसे जानवर में तब्दील कर देता है। दुनिया की शैतानी ताकतों ने शायद इसे इरादे से आदमी को शराब बनाने का आईडिया दिया । एक शराब पीने आदमी यह नहीं जानता कि शराब के आनंद में वह खुद को जानवर बना रहा है। रूसी कथाकार लियो टॉलस्टॉय अपनी कहानी के जरिए यही समझा रहे हैं।
    14 min
  • अतीत का नृत्य :फ्रेंच कहानीकार मोपासां की एक मार्मिक कहानी
    कुछ कलाकार अपने अतीत के सुखद और लोकप्रियता की याद में ही जीना चाहते हैं। तेजी से बदलती दुनिया से वे कुछ अपेक्षा या चाहत भी नहीं रखते और न फिट बैठते है। सिर्फ उन्हें एक एकांत चाहिए जहां वे अपनी पुरानी याद में कुछ पल जी कर खुश रह सकें उस पल जिंदा रह सकें।
    19 min
  • ईदगाह:- प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी
    ईदगाह के मेले में घूमने गए अनाथ और मासूम हामिद के पास सिर्फ तीन पैसे थे । वह चाहता तो इन पैसों से मिठाईयां खा सकता था खिलौने खरीद सकता था मगर उसने लिया क्या ?अपनी बूढ़ी दादी के लिए चिमटा ! आखिर क्यों ? यह जानने के लिए सुनिए प्रेमचंद की यह खूबसूरत कहानी जिसमें बाल मनोविज्ञान का सुंदर चित्रण है।
    42 min
  • बगुला भगत और केंकड़ा !
    किसी के बहकावे में आकर अंधा बन जाने और बर्बाद हो जाने की कहानी बड़ी पुरानी है। अपने विवेक का इस्तेमाल करें । और धोखेबाजी से बचें!
    14 min
  • अष्टावक्र का बदला (विष्णु पुराण की कहानी)
    अष्टावक्र भले ही शरीर से अक्षम था मगर बुद्धि उसकी तेज थी। महर्षि उद्दालक के सानिध्य में रहकर उसने कम उम्र में ही वेद पुराण और विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन कर लिया था। एक घटना के दौरान जब उसे अपने पिता की मौत का कारण पता चला तो उसने अपने पिता के कातिल से बदला लेने का संकल्प लिया! कौन था उसके पिता का कातिल? कैसा था उसका बदला?इसे जानने के लिए सुनिए यह कहानी।
    16 min
  • खाली बोतल,भरा हुआ दिल ! कृष्ण चंदर की एक कहानी, एक संस्मरण
    मशहूर अफसाना निगार मंटो ,प्रसिद्ध लेखक कृष्ण चंदर के अच्छे दोस्त थे। और उन्होंने साथ-साथ काम किया था। मंटो की याद में लिखा उनका यह संस्मरण भावभिभोर कर देने वाला है।
    22 min
  • उर्वशी और पुरुरवा की प्रेम कहानी (ऋग्वेद)
    उर्वशी और पुरुरवा की प्रेम कथा बड़ी अजीब थी। दोनों अलग-अलग दुनिया के थे। दोनों की संस्कृति भी अलग-अलग थी किन्तु दोनों में प्यार हो गया। दोनों अपनी जिद और जद्दोजहद से मिल तो गए। मगर मिलकर भी पूरी तरह मिल न सके। उर्वशी तो अपनी दुनिया अपने कार्य मे व्यस्त हो गई मगर बेचारा पुरुरवा मिलान की आशा में भटकता रहा। और मिलन के बस एक खास दिन का बेसब्री से इंतज़ार करता रहा।
    12 min

About Radio Garda,India

From the publisher's feed

आम ज़िन्दगी से जुड़ी हुई कहानियां। कुछ दुःख की कुछ सुख की बातें। कुछ संघर्ष के लिए हौसला बढ़ाने वाली । कुछ हास-परिहास से दिल को गुदगुदाने वाली। कभी ज्ञान कभी विज्ञान। हर तरह औऱ हर किस्म की कहानियां। कुछ…