‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई’ - शोले फ़िल्म के रहीम चाचा तो याद होंगे? उनका ये डायलॉग आज भी मशहूर है और मीम की शक्ल में सोशल मीडिया पर घूमता रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 200 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम करने वाले इस एक्टर ने एक बार कराची में दर्ज़ियों की हड़ताल करवा दी थी. सुनिए यही कहानी आज के 'इति इतिहास' में
हर जिम में एक कोना कार्डियो एक्सरसाइज का होता है जिसमें ट्रेडमिल खास तौर पर होती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज करने और पसीना बहाने के काम में आने वाला ट्रेडमिल कभी सज़ा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. आज के इति–इतिहास में कहानी सज़ा के तौर पर ट्रेडमिल के इस्तेमाल की.
इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जी.ए लोमेन के नाम है. लोमेन ने 16 मैचों में ये कीर्तिमान रचा लेकिन क्या आपको पता है कि एक भारतीय गेंदबाज ने केवल 14 मैचों में ही 114 विकेट ले ली थी. आज के इति इतिहास में कहानी इसी बॉलर की, सुनिए 'इति इतिहास' में.
हीरे को याद करने पर हमें हीरे जड़ी अंगूठियां या कोहिनूर याद आता है. आपने भी हीरों के छोटे-छोटे टुकड़े देखे होगें! लेकिन क्या आपने कभी आधा किलो से भी बड़ा हीरा देखा है? आज के इति-इतिहास में सुनिए कहानी दुनिया के सबसे बड़े हीरे के मिलने और उसके तराशे जाने की.
रोम के इतिहास में 46 ईसा पूर्व का साल एक असाधारण साल था, जब एक साल, 445 दिन का हुआ. इसका रहस्य जूलियस सीज़र के कैलेंडर सुधारों में छिपा हैं, क्यों कैलेंडर को बदला गया और ये आईडिया किसका था? सुनिए 'इति इतिहास' में.
औरंगज़ेब का दक्कन पर काबिज़ होने का सपना मरते दम तक नहीं पूरा हो सका. मराठा राजा संभाजी महाराज ने औरंगजेब पर एक सटीक भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी थी. क्या थी यह भविष्यवाणी? जानिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
राष्ट्रपति ज़ैकरी टेलर अमेरिका के 12वें राष्ट्रपति थे, जिनकी मौत पद पर केवल 16 महीने रहने के बाद हुई, टेलर अचानक से बीमार पड़ गए और पांच दिन बाद 9 जुलाई को उनकी मौत हो गई. पेट में गड़बड़ी हो जाने से. टेलर ने ऐसा क्या खाया था, सुनिए 'इति इतिहास' में.
हंगरी की एक राजकुमारी, जिसने 600 लड़कियों की बेरहमी से हत्या की और तो और उनके खून में नहाई भी. इन हत्याओं की वजह क्या थी? पकड़े जाने के बाद भी राजकुमारी को सज़ा क्यों नहीं हुई? सुनिए 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.
ब्रुसेल्स में पानी के फ़व्वारे में पेशाब करते हुए लड़के के स्टेच्यू का इतिहास क्या है? क्यों इसे पूरे शहर में क्यों लगाया गया? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ का नाम किसके नामपर रखा गया है? माउंट एवरेस्ट से पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी थी? कैसे एवरेस्ट पहुंचे बिना ही एवरेस्ट को नाप दिया गया? सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
3 min
About Iti Itihaas
From the publisher's feed
Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half…
minutes.
In this podcast,Our host will narrate the chronical and archived facts in the form of short stories. The stories may concern a war, tragic downfall of a leader, a conspiracy hatched in a king's court, or an uncanny obsession of a famous performer. We will weave a show about every intriguing event you should be aware of.
'इति इतिहास' हमारा इतिहास का पॉडकास्ट है जिसमें हमारे होस्ट नितिन ठाकुर आपके लिए लाएंगे इतिहास के वो किस्से,घटनाएं और कहानियाँ जो भारी भरकम इतिहास की किताबों में दब गए. उन घटनाओं की कहानी जिनके बारे में लोग कम जानते हैं.