झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखण्ड के बिंदायगी जैविक कृषि फार्म पर एफपीओ किसानों की मासिक बैठक हुई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामजीवन मीना विकास अधिकारी कैलाश मीना व पीएनबी बैंक के निदेशक संजय शर्मा ने किसानों को जैविक खेती के बारे मे जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामजीवन मीना ने वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने जैविक किटनाशक बनाने चंदन के पोधै आदि का अवलोकन किया। ओर किसानों को जैविक खेती करने के लाभ बताए। वहीं किसानों को दी जाने वाली सब्सीडी के बारे में जानकारी दी। पीएनबी बैंक निदेशक संजय शर्मा ने लहसुन के पेस्ट आचार चटनी आदि बनाने की जानकारी दी। इससे कभी लहसुन का भाव नही मिलने पर उसका उपयोग किया जा सके। किसान हंसराज मीना ने अदरक व हल्दी की पैदावार का प्रयोग कर के देखा। इसमे अच्छी पैदावार निकली। इस अवसर पर मानसिंह मीना रमेश मीना छोटुलाल मीना रामलाल मीना भूरालाल मीना चैनसिंह मीना छीतरलाल मीना अमरलाल रतनलाल मीना सहित किसान मौजूद रहे।