1. राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के संबंध में विकास कार्यों पर आधारित आयोजित बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण किया जाये और ग्राम सभा में गाँव के बुजुर्गों को भी शामिल करने की सलाह दी।
2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार तीसरी लहर को रोकने की दिन और रात कोशिश कर रही है, लेकिन आमजनों का सहयोग और सावधानी बहुत जरूरी है।
3. अगर आपको टीका लगवाने में असुविधा हो रही है तो अब वाट्सएप नंबर पर भी स्लॉट बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप नंबर 9013151515 पर 'नमस्ते' टाइप करना होगा। इसके बाद पिन कोड डालकर आप टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
4. मध्यप्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ एवं धार जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा चेतावनी दी है, जबकि भोपाल, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
5. प्रदेश के किसानों और व्यवसायियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने बाँस आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित मंगाए हैं। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बाँस उद्योग स्थापित करने के लिए इस वर्ष 2 करोड़ 77 लाख 50 हजार रूपए का अनुदान प्रावधानित किया है।
6. किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने अपने निवास कार्यालय पर कृषि संविदा अधिकारी/कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया कि नियुक्ति के समय जारी सेवा शर्तों का क्रियान्वयन कराएँगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी है।
7. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमें सेवा, प्रेम और सौहार्द की शिक्षा देने के साथ मानवता के कल्याण के पथ पर चलने की सीख देते हैं।