मध्यप्रदेश की दिनभर की सारी न्यूज़ अपडेटस के लिए सुनिए mp हाइलाइत्स- ख़बरें प्रदेश की
1. श्योपुर में तेज बारिश के कारण पार्वती और कूनो नदी में फंसे 60 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अन्य फंसे हुए लोगों को वायुसेना के हवाई जहाजों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। वहीं, शिवपुरी में बाढ़ में फंसे लोगों को एसडीआरएफ की टीम सुरक्षित स्थान पर पंहुचा रही है। मुख्यमंत्री स्वयं बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
2 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
3 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शराब के अवैध व्यवसाय में लगे लोगों को चेतावनी दी कि जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है। शराब के अवैध व्यवसाय में लगे लोगों को कठोरतम सजा दी जाएगी, इसके लिए कानून में संशोधन भी किया जाएगा।
4 नि:शुल्क शिक्षा के लिए बनाए गए शिक्षा के अधिकार अधिनियम, आईटीई के तहत प्रवेश पाने के लिए पहले चरण की लॉटरी से वंचित पंजीकृत छात्र 4 अगस्त से दोबारा च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं । लॉटरी के परिणाम 14 अगस्त को आएंगे।
5 अब तक मध्यप्रदेश में 2 लाख 92 हजार स्व-सहायता समूहों को 2900 करोड़ रुपये का बैंक ऋण दिया गया है। इससे महिलाएं स्वयं के रोजगार स्थापित कर आर्थिक—सामाजिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
6 विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन प्रदेश में कई आयोजन हो रहे हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं घर—घर जाकर महिलाओं को इसके महत्व को समझा रही हैं।
7. मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय ने कोरोना कफर्यू के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। गृह सचिव डॉ. राजेश राजौरा सभी जिला कलेक्टर्स को जारी किये दिशा निर्देश
8 पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। वही, मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल उज्जैन, भोपाल, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
तो आज mp हाईलाइट्स में इतना ही मिलते हैं अगली अपडेट्स के साथ सुनते रहिये mp हाइलाइत्स- ख़बरें प्रदेश की