Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
July 02, 20242024 से कांग्रेस परजीवी पार्टी हो गई- पीएम मोदी | सुर्खियां | 2 JULY | 8 PMपीएम मोदी ने आज संसद में अपने अभिभाषण में कहा-कुछ लोग लगातार झूठ चला रहे हैं.झूठ चलाने वालों की हार हुई.करप्शन ने देश को दीमक की तरह खोखला कर दिया है. इसी बीच विपक्षी नेताओं ने न्याय दो न्याय दो के नारे लगाए. साथ ही विपक्षी नेताओं ने मणिपुर के नारे लगाए. पीएम मोदी ने कहा- हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टीकरण के विचार को लेकर चले हैं. मोदी ने कहा- 2014 से पहले कुछ लोग कहते थे देश का कुछ नहीं हो सकता. पहले अखबार खोलते ही घोटाले की खबर पढ़ने को मिलती थी. ये लोग 1 रुपये में से 85 पैसे का घोटाला करते थे. पीएम ने कहा - पहले भाई भतीजावाद परिवारवाद से लोग परेशान हो चुके थे. उन्होंने कहा संविधान को सिर पर रखने वाले लोग आर्टिकल 370 नहीं हटा पाए. जम्मू कश्मीर में 370 की दीवार गिरी.पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा 2024 से कांग्रेस परजीवी पार्टी होगी....more6minPlay
July 02, 20242000 रुपये के नोट को लेकर RBI ने शेयर की नई जानकारी | रुपया-पैसा | 2 JULY | 7 PM2000 रुपये के नोट को लेकर एक बार फिर केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नई जानकारी शेयर की है। आरबीआई ने उन नोटों के बारे में जानकारी दी है जो अब तक बैंक के पास वापस जा चुके हैं...more5minPlay
July 02, 2024T20 विश्व कप जीत के बाद विदाई भाषण में भावुक हुए राहुल द्रविड़, कहा- आपको करियर नहीं, इस तरह के पल याद रहेंगे | खेल-खबर | 2 JULY | 6 PMटीम इंडिया के शीर्ष पर राहुल द्रविड़ का कार्यकाल शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका पर टी20 विश्व कप जीत के साथ शानदार तरीके से समाप्त हुआ। नवंबर 2021 में मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने वाले पूर्व भारतीय कप्तान ने आखिरकार ICC ट्रॉफी अपने हाथों में ले ली...more3minPlay
July 02, 20242000 रुपये के नोट को लेकर RBI ने शेयर की नई जानकारी, 1 साल पहले चलन पर लगी थी रोक | रुपया-पैसा | 2 JULY | 3 PM2000 रुपये के नोट को लेकर एक बार फिर केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नई जानकारी शेयर की है। आरबीआई ने उन नोटों के बारे में जानकारी दी है जो अब तक बैंक के पास वापस जा चुके हैं।...more5minPlay
July 02, 2024ईशनिंदा के आरोपी ईसाई व्यक्ति को पाकिस्तानी अदालत ने दी मौत की सजा, जानें क्या है पूरा मामला | सुर्खियां | 2 JULY | 2 PMपाकिस्तान की एक अदालत ने एक ईसाई व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। पिछले साल पूर्वी पंजाब प्रांत में ईसाइयों पर हुए सबसे भीषण भीड़ हमलों के बाद एक ईसाई ने सोशल मीडिया पर मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट शेयर किया था...more4minPlay
July 02, 2024पाकिस्तान में बदनाम है शोएब मलिक की खूबसूरत बीवी, TV इंडस्ट्री में लोग बुलाते हैं घमंडी | खेल-खबर | 2 JULY | 1 PMसानिया मिर्जा देश की सबसे लोकप्रिय महिला खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। इसी कारण उनकी शादी और उनका तलाक दोनों ही सुर्खियों में रहे। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी पर उन्हें जितना ट्रोल किया गया तलाक के बाद शोएब मलिक को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा...more3minPlay
July 02, 2024राहुल गांधी के जिस भाषण पर गदगद हो रहा विपक्ष, स्पीकर ने चलाई कैंची, 100 मिनट की स्पीच के कई हिस्से गायब | सुर्खियां | 2 JULY | 10 AMसंसद के सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बतौर नेता प्रतिपक्ष अपना पहला भाषण दिया। राहुल गांधी के लोकसभा में बोलने पर खूब हंगामा हो गया और 90 मिनट से ज्यादा की स्पीच में कई पंचलाइन भी मारी थी...more5minPlay
July 01, 2024मेरे भाई कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते, उन्होंने BJP के बारे में बोला- प्रियंका गांधी | सुर्खियां | 1 JULY | 8 PMराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा करते समय आज लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर जमकर बवाल हुआ। राहुल गांधी के भाषण के बीच में पीएम नरेंद्र मोदी बीच में दो बार खड़े हुए। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके भाषण पर विभिन्न बिंदुओं पर आपत्ति जताई। पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण में हिंदुत्व पर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई तो वही राजनाथ सिंह ने अग्निवीर पर उनके बयान पर विरोध दर्ज कराया। राहुल गांधी के भाषण के बीच में गृह मंत्री अमित शाह ने कई बार विभिन्न विषयों पर आपत्ति जताई।...more5minPlay
July 01, 2024एक भी पैसा निवेश किए बिना बचा सकते हैं टैक्स, ये 6 तरीके आएंगे काम | रुपया-पैसा | 1 JULY | 7 PMटैक्स बचाने के लिए लाइफ इंश्योरेंस, एनपीएस (NPS), पीपीएफ (PPF), ईएलएसएस (ELSS), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), एनएससी (NSC) जैसे तमाम विकल्प मौजूद हैं।...more5minPlay
July 01, 2024भारतीय टीम को लाने के लिए चार्टर फ्लाइट की जुगाड़ में लगा BCCI | खेल-खबर | 1 JULY | 6 PMरोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने भारत के लिए ये कमाल साल 2007 के बाद यानी 17 साल के बाद किया। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया...more4minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.