Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
May 22, 2024स्वाति मालीवाल का बयान ‘पार्टी के बड़े नेता ने मुझे फोन किया… पर्सनल फोटो लीक करने का दबाव’ | सुर्खियां | 22 May| 5 PMआम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर पार्टी पर सवाल खड़े किए और हैं पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता के फोन कॉल का हवाला देते हुए आरोप लगाए हैं।सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस में मारपीट के आरोप लगाए थे।अब सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि उन्हें पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कॉल आया था और वह कई बातों का खुलासा कर रहे थे...more4minPlay
May 22, 2024ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर UNSC में रखा गया मौन, जानें क्यों भड़का इजरायल? | सुर्खियां | 22 May| 2 PMईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रेश में हुई मौत की खबर दुनियाभर में चर्चा में है। भारत सहित कई देशों ने राजकीय शोक का भी ऐलान किया है। इस मामले पर सबसे ज़्यादा चर्चा इजरायल की प्रतिक्रिया को लेकर भी हुई...more2minPlay
May 22, 2024सिंगापुर से भारत पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट, मिले 324 मामले, इस राज्य में सबसे ज्यादा केस | सुर्खियां | 22 May| 10 AMकोरोनावायरस के पूरे देश में अब तक 324 नए केस सामने आए हैं, जिसमें से 290 केस कोरोना के नए वेरिएंट KP.1 KP.2 के हैं। बता दें कि KP.1 कोरोना के जेएन 1 ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक सब वेरिएंट है, जिसने सिंगापुर में काफी तबाही मचाई थी। अब तक भारत में KP.1 वेरिएंट के करीब 34 मामले सामने आए हैं।...more5minPlay
May 21, 2024‘CM केजरीवाल से न थी ऐसी उम्मीद’, स्वाति मालीवाल से बातचीत के बाद LG वीके सक्सेना का बड़ा बयान | सुर्खियां | 21 May| 8:30 PMदिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP आए दिन नए विवादों में घिरती जा रही हैं। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ, सीएम आवास में अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव द्वारा हुई कथित मारपीट की घटना ने पार्टी की काफी किरकिरी कराई है। इस मुद्दे पर अब दिल्ली के उपराज्यपाल डॉक्टर वीके सक्सेना ने भी स्वाति मालीवाल से फोन कर बातचीत की है और सीएम आवास में हुए इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है...more6minPlay
May 21, 2024‘कौन होगा PM मोदी का वारिस? केजरीवाल के आरोप के बाद महाराजगंज की रैली में प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब | सुर्खियां | 21 May| 5 PMदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी एक टिप्पणी की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योगी जी दिल्ली आए थे और उन्होंने मुझे बहुत गालियां दी। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि उनके असली दुश्मन तो बीजेपी में ही है...more5minPlay
May 21, 2024इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच शुरू, जानें किस अधिकारी को सौंपा गया जिम्मा | सुर्खियां | 21 May| 2 PMईरान ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर कैश में मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी ने एक हाई रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल को सौंपी है। जांच के लिए प्रतिनिधिमंडल क्रैश साइट पर पहुंचा और उसने जांच शुरू कर दी है।...more3minPlay
May 21, 2024इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच शुरू, जानें किस अधिकारी को सौंपा गया जिम्मा | सुर्खियां | 21 May| 10 AMईरान ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर कैश में मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी ने एक हाई रैंकिंग प्रतिनिधिमंडल को सौंपी है। जांच के लिए प्रतिनिधिमंडल क्रैश साइट पर पहुंचा और उसने जांच शुरू कर दी है...more6minPlay
May 20, 2024पांचवे फेज में देश के 8 राज्यों में वोटिंग हुई, बंगाल में BJP और टीएमसी समर्थक आपस में भिड़े | सुर्खियां | 20 May| 8:30 PMलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। यह दौर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा। 49 सीटों पर होने वाले चुनाव में 82 महिलाओं समेत कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं।...more5minPlay
May 20, 2024भारत की दीप्ति जीवनजी ने जापान में रचा इतिहास; पैरा विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला ट्रैक गोल्ड मेडल | सुर्खियां | 20 May| 5 PMभारत की दीप्ति जीवनजी ने जापान के कोबे में 20 मई 2024 को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर T20 रेस में 55.07 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दीप्ति जीवनजी ने इसके साथ ही पेरिस में ओलंपिक के बाद होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए भी कोटा हासिल किया...more5minPlay
May 20, 2024जिस हेलिकॉप्टर में सवार थे ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी उसका अमेरिका से क्या है कनेक्शन? | सुर्खियां | 20 May| 2 PMईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। दुर्घटना के करीब 18 घंटे बाद जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो वहां किसी के भी जिंदा होने का कोई सबूत नहीं मिला है। सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में रईसी की मौत हो गई है। हादसा अजरबैजान के घने और पहाड़ी इलाके में हुआ है।...more4minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.