Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
May 18, 2024छोटी सी बात की वजह ,से अटल की हार हुई | सुर्खियां | 18 May| 10 AMकहते हैं कि चुनाव जीतने के लिए वैसे तो राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के बीच एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए जाते हैं, किंतु कई बार एक मामूली सी बात नतीजों को पलट देती है। आजादी के बाद हुए कई संसदीय चुनावों में देवीपाटन मंडल के गोंडा और बलरामपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान कही गई मामूली सी बात काफी मजबूत दिखने वाले प्रत्याशियों पर भारी पड़ गई और उन्हें आसानी से जीतती प्रतीत हो रही सीट गंवानी पड़ी।...more3minPlay
May 17, 2024CM केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम; Swati Maliwal को लेकर AAP ने किया पहला पोस्ट | सुर्खियां | 17 May| 8:30 PMआम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ घंटे पहले स्वाति मालीवाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर के ड्राइंग रूम में उन्हें सुरक्षाकर्मियों से बहस करते हुए सुना जा सकता है।...more5minPlay
May 17, 2024अंदरूनी चोटें, X-Ray और CT-स्कैन… स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में क्या-क्या आया सामने | सुर्खियां | 17 May| 5 PMमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पूर्व महिला दिल्ली आयोग स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट वाला मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में स्वाति मालीवाल का मेडिकल हो गया है, उसकी रिपोर्ट भी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मालीवाल के चेहरे पर अंदरूनी चोटें थीं, कुछ दूसरी जगह भी चोट के निशान पाए गए हैं...more4minPlay
May 17, 2024सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग के बाद अब नेपाल ने भी MDH और एवरेस्ट के मसालों पर लगाया बैन | सुर्खियां | 17 May| 2 PMभारतीय मसालों को लेकर पिछले महीने शुरू हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद में अब न्यूजीलैंड की भी एंट्री हो गई है। सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग में मसालों पर रोक लगाए जाने के बाद अब नेपाल ने भी एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों पर बैन लगा दिया है।नेपाल ने यह कदम एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों में हानिकारक कीटनाशक मिलने के आरोप के बाद उठाया है।...more4minPlay
May 17, 2024विभव पर स्वाति मालीवाल के पेट, चेहरे और चेस्ट पर मारने का आरोप | सुर्खियां | 17 May| 10 AMआम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के पीए ने मारपीट और बदसलूकी की थी। इसको लेकर आज दिल्ली पुलिस के सामने स्वाति मालीवाल ने अपना लिखित बयान भी दर्ज कराया है।...more6minPlay
May 16, 2024‘कोई माई का लाल पैदा नहीं…’, पीएम नरेंद्र मोदी ने CAA पर कांग्रेस- सपा को दिया चैलेंज | सुर्खियां | 13 May| 8:30 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीएए के बारे में झूठ फैलाकर देश में दंगे कराने की कथित कोशिश के लिए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश ने सीएए के तहत नागरिकता देना शुरू कर दिया है। पीएम ने कहा कि अब कोई भी माई का लाल नागरिकता संसोधन कानून को खत्म नहीं कर सकता है।...more6minPlay
May 16, 2024साथ बैठे थे केजरीवाल, मीडिया ने स्वाति मालीवाल पर पूछा सवाल | सुर्खियां | 16 May| 5 PMदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक साझा प्रेस वार्ता की है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने पूरा सीटों का गणित समझा दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी को किसी भी नए राज्य में सीटे नहीं मिल रही हैं। जोर देकर कहा गया है कि 400 प्लस का नारा सिर्फ गुमराह करने के लिए है, चार चरणों बाद ये साफ हो चुका है कि मोदी सरकार गिरने वाली है।केजरीवाल ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सीटें कम हो रही हैं...more5minPlay
May 16, 2024फ्रांस में लगा आपातकाल, न्यू कैलेडोनिया में हुए दंगों के बाद सरकार ने की घोषणा| सुर्खियां | 16 May| 2 PMफ्रांस में हुए चुनाव सुधार विधेयक पर उठा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के विरोध में न्यू कैलेडोनिया में हुए दंगों को देखते हुए फ्रांस की सरकार ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। इस आपातकाल में अधिकारियों को होने वाली सभाओं पर रोक लगाने और फ्रांस में रहने वाले लोगों को फ्रांसीसी शासित द्वीप के आसपास घूमने के दौरान रोकने के अतिरिक्त शक्तियां मिली हुई हैं। यह आपातकाल फ्रांस के समयनुसार सुबह 5 बजे लागू हुआ है।...more4minPlay
May 16, 2024‘इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो बाहर से देंगे समर्थन’, ममता बनर्जी के बदले सुर | सुर्खियां | 16 May| 10 AMपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कह दिया है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो बाहर से उसे समर्थन देंगी। अब सीएम ममता बनर्जी का ये बयान मायने रखता है क्योंकि पिछले कुछ समय से इंडिया गठबंधन में उनकी स्थिति असहज बनी हुई है...more5minPlay
May 15, 2024CAA के तहत 14 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, दिए गए सर्टिफिकेट | सुर्खियां | 15 May| 8:30 PMनागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 की अधिसूचना के बाद नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट आज जारी किया गया। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने आज नई दिल्ली में कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपे। गृह सचिव ने आवेदकों को बधाई दी और नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला...more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.