Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
May 08, 2024विदेश जाकर पढ़ना हुआ मुश्किल, नई वीजा पॉलिसी लागू | सुर्खियां | 8 May| 2 PMकोरोना वैक्सीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मार्केट से सभी वैक्सीन वापस मंगाने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह फैसला वैक्सीन लगने के बाद लोगों में गंभीर साइड इफेक्ट के मामले सामने आने के बाद लिया है। इसमें भारत में बनने वाली कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। अब कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपनी सभी वैक्सीन वापस मंगा रही है।...more4minPlay
May 08, 2024कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने वापस मंगाई सभी वैक्सीन | सुर्खियां | 8 May| 10 AMकोरोना वैक्सीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मार्केट से सभी वैक्सीन वापस मंगाने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह फैसला वैक्सीन लगने के बाद लोगों में गंभीर साइड इफेक्ट के मामले सामने आने के बाद लिया है। इसमें भारत में बनने वाली कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है...more5minPlay
May 07, 2024केजरीवाल को आज भी नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित | सुर्खियां | 7 May| 8:30 PMमंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आज कोई फैसला नहीं दिया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बिना कोई आदेश दिए उठ गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई नौ मई को हो सकती है।...more5minPlay
May 07, 2024सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा | सुर्खियां | 7 May| 5 PMअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने साथ छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने और साजिश का आरोप लगाया था।...more5minPlay
May 07, 2024भारतीय छात्रों के लिए मुश्किल हुआ ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ने का ख्वाब, जानें वीजा रूल्स क्यों हुए हैं सख्त | सुर्खियां | 7 May| 2 PMऑस्ट्रेलिया पढ़ने जाने की चाह रखने वाले भारतीय छात्रों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। जानकारी यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वीजा पॉलिसी को काफी सख्त कर लिया है। कहा जा रहा है कि इसकी वजह वह छात्र हैं जो पढ़ाई के नाम पर वहां जाकर पार्टी टाइम जॉब करते रहे हैं।...more3minPlay
May 07, 2024तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी | सुर्खियां | 7 May| 10 AMदेश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया है। इस दौरान पीएम मोदी अलग जोश में नजर आए...more4minPlay
May 06, 2024झारखंड में मंत्री के PS के नौकर के घर से करोड़ों का कैश बरामद | सुर्खियां | 6 May| 8:30 PMदेश में चल रहे चुनाव के बीच झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के कई ठिकानों पर ED की रेड हुई है। इस दौरान ED को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद की हुआ है। इस दौरान अभी तक ED ने 20 करोड़ कैश बरामद कर लिए हैं जबकि नोटों की गिनती जारी है...more6minPlay
May 06, 2024दिल्ली-NCR के बाद अब अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम स्क्वाड | सुर्खियां | 6 May| 5 PMगुजरात के अहमदाबाद में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली.बताया जा रहा है अब तक 7 स्कूलों में इस तरह की धमकी मिली है. सुरक्षा मामलों को देखते हुए अहमदाबाद पुलिस में बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया है.बीते एक मई को राजधानी दिल्ली में 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.जिसके बाद से प्रशासन सख्ते में है. हालांकि दिल्ली में धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई. पुलिस की जानकारी में पता चला था कि ये धमकी भरा ईमेल रूसी मेलिंग सर्विस मेल डॉट आरयू से भेजा गया था....more6minPlay
May 06, 2024हमास से युद्ध के बीच नेतन्याहू सरकार बड़ा एक्शन, इजरायल ने देश में बंद किया अल जजीरा का दफ्तर और कामकाज | सुर्खियां | 6 May| 2 PMइजरायल हमास युद्ध के बीच अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin netanyahu) की कैबिनेट ने एक बड़ा कदम उठाया है। नेतन्याहू सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी अल जज़ीरा के संचालन पर रोक लगा दी है। इजरायल ने अलजजीरा को सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है।...more4minPlay
May 06, 2024‘हम बीजेपी की जमानत जब्त करा देंगे’, असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात | सुर्खियां | 6 May | 10 AMलोकसभा चुनाव की तीसरे फेज की वोटिंग के लिए महज एक दिन का ही समय बचा है। राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद लोकसभा उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पुलिस और इलेक्शन कमीशन को तेलंगाना के सभी मतदान केंद्रों पर फोकस करना चाहिए।...more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.