Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
May 01, 2024DPS द्वारका समेत चार स्कूलों को बम से उड़ाने की सूचना से खलबली, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस | सुर्खियां | 1.May| 10 AMराजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल समेत चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से खलबली मच ई। बुधवार की सुबह ईमेल और काल के जरिए बम होने की सूचना मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।...more4minPlay
April 30, 2024अश्लील वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बड़ा एक्शन, JDS की कोर कमेटी ने पार्टी से किया निलंबित | सुर्खियां | 30.April| 8:30 PMकर्नाटक में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो क्लिप्स वायरल हुई हैं। इसके बाद उनके निलंबन की मांग चल रही थी। अब जेडीएस ने उन्हें एसआईटी जांच पूरी होने तक के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। जेडीएस की कोर कमेटी की बैठक में ये फैसला हुआ है।...more5minPlay
April 30, 2024किस कंपनी ने बनाई कोविशील्ड, कितने ट्रायल के बाद मिली थी मंजूरी, क्या-क्या लगे आरोप? जानें सबकुछ | सुर्खियां | 30.April| 5 PMकोरोना वायरस से बचाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन के साइड इफेक्ट के तमाम दावों के बीच कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन के कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने अदालती दस्तावेजों में पहली बार माना है कि कोविड-19 वैक्सीन के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि ऐसे साइड इफेक्ट के मामलों की संख्या बहुत कम है।...more5minPlay
April 30, 2024कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के सामने लगे खालिस्तानी समर्थक नारे, खालसा दिवस समारोह में हजारों लोग थे मौजूद | सुर्खियां | 30.April| 2 PMकनाडा के टोरंटो में हो रहे खालसा दिवस समारोह में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारे लगाए लगाए जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही पीएम ट्रूडो खालसा दिवस के अवसर पर अपने संबोधन के लिए मंच पर जाने वाले थे वहां मौजूद कुछ लोग खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाने लगे।...more4minPlay
April 30, 2024कोविशील्ड वैक्सीन से हो सकता है हार्ट अटैक! एस्ट्राजेनेका ने कबूली TTS की बात | सुर्खियां | 30.April| 10 AMकोरोना महामारी के दौरान लोगों को बीमार होने से बचाने के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगाई गई थी। इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में अदार पूनावाला के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया था। इसके बाद भारत समेत दुनियाभर के करोड़ों लोगों ने यह वैक्सीन लगवाई थी...more5minPlay
April 29, 2024‘इस्तीफा दो घंटे में हो गया मंजूर, अंदाजा लगाइए कि हमारी पार्टी कितनी तेज काम करती है’, अरविंदर सिंह लवली का तंज | सुर्खियां | 29.April| 8:3कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आज बीजेपी नेता ने एक बड़ा खुलासा किया है। बीजेपी नेता ने दावा किया है कि उन्हें अश्लील वीडियो में भरी एक पेन ड्राइव पहले मिली थी, जिसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष को सूचित किया गया था। इस पूरे विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना का नाम सामने आ रहा है, जिसने कर्नाटक की सियासत में खलबली मचा दी है...more5minPlay
April 29, 2024कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इंदौर से उम्मीदवार अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, BJP में हुए शामिल | सुर्खियां | 29.April| 5 PMलोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग से कुछ दिन पहले सूरत के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से बीजेपी प्रत्याशी की ऐतिहासिक निर्विरोध जीत हो गई थी। अब मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने खुद ही अपना नामांकन वापस ले लिया और वे अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं,...more4minPlay
April 29, 2024भारत यात्रा टालने के बाद अब अचानक चीन जा रहे एलन मस्क, जानें आखिर क्या है इस कदम के मायने | सुर्खियां | 29.April| 2 PMदुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मस्क चीन के बीजिंग की यात्रा पर जा रहे हैं। चीन टेस्ला के लिए सबसे अहम है, क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए चीन दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। मस्क की अचानक चीन की यात्रा ने नए कयासों को पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मस्क चीन के टेस्ला से जुड़े अहम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।बता दें कि एलन मस्क ने एक सप्ताह पहले ही भारत की यात्रा टाल दी थी।...more4minPlay
April 29, 2024कोलकाता में 29 अप्रैल को भीषण गर्मी, लेकिन ईडन गार्डन पर होगी चौके-छक्कों की बरसात? | खेल खबर | 29.April| 1 PMइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 29 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी। केकेआर 8 में से 5 मैच जीतकर इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हालांकि, उसने अपने पिछले 5 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) 10 में से 5 मैच जीतकर इस वक्त पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।...more4minPlay
April 29, 2024आरक्षण को लेकर अमित शाह के फर्जी वीडियो पर एक्शन में दिल्ली पुलिस | सुर्खियां | 29.April| 10 AMचुनावी दौर में फेक वीडियो की भरमार आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी वायरल हुआ था जिसमें वे आरक्षण को खत्म करने की बात करते नजर आ रहे थे। बीजेपी और गृह मंत्रालय दोनों ने ही इस वीडियो को फेक बताया है। दोनों की ही शिकायत पर अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक्शन लेते हुए FIR भी दर्ज कर ली है...more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.