Pratidin Ek Kavita

Jeevan | Agyeya


Listen Later

जीवन | अज्ञेय


चाबुक खाए

भागा जाता

सागर-तीरे

मुँह लटकाए

मानो धरे लकीर

जमे खारे झागों की—

रिरियाता कुत्ता यह

पूँछ लड़खड़ाती टांगों के बीच दबाए।

कटा हुआ

जाने-पहचाने सब कुछ से

इस सूखी तपती रेती के विस्तार से,

और अजाने-अनपहचाने सब से

दुर्गम, निर्मम, अन्तहीन

उस ठण्डे पारावार से!

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Pratidin Ek KavitaBy Nayi Dhara Radio